scriptटैरो कार्ड बता रहा आपकी राशि अनुसार भविष्य, आप भी जानिए | tarot card reading | Patrika News

टैरो कार्ड बता रहा आपकी राशि अनुसार भविष्य, आप भी जानिए

locationइंदौरPublished: Sep 17, 2017 10:35:02 am

टैरो कार्ड से जानें कैसा बीतेगा आपका आने वाला सप्ताह

tarot card

tarot card

इंदौर. मेष
धन से जुड़ी परेशानियां जो लंबे समय से चली आ रही हैं, वह दूर होने का समय आ गया है। इस हफ्ते काफी समय से रुका हुआ पैसा मिल सकता है। कारोबार के लिए कुछ नए साझेदारी मिलेंगे, जिनके साथ विदेश जाकर भी काम करना पड़ सकता है। घर-परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है।
प्रोफेशन: किसी नए कार्य की योजना बन सकती है।
लव: पार्टनर से सहयोग मिलेगा।
शुभ दिन: मंगलवार, गुरुवार
शुभ रंग: लाल, सफेद
वृषभ
आपके संपर्क में कुछ ऐसे लोग आ सकते हैं, जिनकी मीठी बातों में आकर आप पैसा निवेश कर देंगे, लेकिन भविष्य में उनसे धोखा मिलेगा। संभलकर रहें और एकाएक किसी पर विश्वास न करें। किसी प्रभावशाली व्यक्ति के संपर्क में आएंगे। कारोबार के लिए अभी उचित समय नहीं है। धार्मिक सत्संग में ज्यादा समय व्यतीत करें।
प्रोफेशन: नए निवेश करने से बचें।
लव: पार्टनर के साथ अनबन हो सकती है।
शुभ दिन: बुधवार, गुरुवार
शुभ रंग: बैंगनी, हरा
मिथुन
आपकी सेहत इस सप्ताह नरम-गरम रह सकती है। खान-पान में ध्यान दें और काम से थोड़ा समय निकालकर आराम भी करें। सोचे हुए काम पूरे नहीं हो पाएंगे। अपने आसपास का माहौल अच्छा रखें। नकारात्मक विचार मन में न आने दें। सावधान रहने की जरूरत है। आप पर कोई झूठे आरोप लगा सकता है।
प्रोफेशन: साझेदारी के कारोबार में पार्टनर के साथ विवाद हो सकता है।
लव: पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।
शुभ दिन: मंगलवार, शुक्रवार
शुभ रंग: सफेद, लाल
कर्क
यह सप्ताह आपके लिए बहुत अच्छा है, इसका पूरा फायदा उठाने की कोशिश करें। अगर आपकी शादी की बात चल रही है तो इस सप्ताह पक्की हो सकती है। घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। परिवार के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं।
प्रोफेशन: नए निवेश के लिए उपयुक्त समय है। कोई भी काम शुरू करेंगे तो सफलता मिलेगी।
लव: पार्टनर के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा।
शुभ दिन: सोमवार, बुधवार
शुभ रंग: पीला, आसमानी
सिंह
गुस्से पर काबू रखें, वरना आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। आपको महसूस होगा कि पूर्व में जो आपने फैसले किए थे, वे सही नहीं थे। उन पर पश्चाताप करने के बजाय ये सोचें कि भविष्य में क्या किया जा सकता है। कोई भी काम करें, तो परिवार के बुजुर्गों की सलाह अवश्य लें। माताजी के साथ समय बिताएं। उनकी सेवा करें।
प्रोफेशन: पार्टनरशिप के बजाय अकेले व्यवसाय करें।
लव: पार्टनर से ब्रेकअप हो सकता है।
शुभ दिन: बुधवार, गुरुवार
शुभ रंग: हरा, बैंगनी
कन्या
आप जिस काम के लिए लंबे समय से मेहनत कर रहे थे, उसका फल मिलने का समय आ गया है। सफलता के समाचार मिलेंगे। आपकी शादी की बात पक्की हो सकती है। मन में उत्साह रहेगा, नए काम की योजनाएं बनेंगी। आपके कामों की परिवार और समाज में तारीफ की जाएगी। रुका हुआ पैसा मिलेगा।
प्रोफेशन: निवेश के लिए समय अनुकूल है।
लव: पार्टनर आपकी बात को समझेगा और रिश्ते मजबूत होंगे।
शुभ दिन: सोमवार, मंगलवार
शुभ रंग: पीला, सफेद
तुला
यह सप्ताह अच्छा व्यतीत होगा। घर-परिवार में मांगलिक आयोजन होंगे। आप अपनी परेशानियों को भूलकर मौज-मस्ती में समय गुजारेंगे। नए कार्यों के लिए आत्मविश्वास बढ़ेगा। मेहनत का फल मिलने का समय आ गया है। परिवार या दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।
प्रोफेशन: कारोबार के सिलसिले में विदेश यात्रा हो सकती है। जो भी काम करेंगे, सफलता मिलेगी।
लव: पार्टनर के साथ समय अच्छा गुजरेगा।
शुभ दिन: गुरुवार, शुक्रवार
शुभ रंग: नीला, लाल
वृश्चिक
मन उदास रहेगा और आत्मविश्वास की कमी महसूस होगी। हर काम बोझिल लगने लगेगा। अपने किसी पुराने निर्णय को लेकर पछतावा होगा। किसी काम में मन नहीं लगेगा। दोस्तों के साथ वाद-विवाद भी हो सकता है। कोई आपका भरोसा तोड़ेगा, जिससे मन और दुखी हो जाएगा।
प्रोफेशन: बॉस के साथ विवाद हो सकता है। नौकरी पर बन आएगी।
लव: पार्टनर के साथ मनमुटाव हो सकता है।
शुभ दिन: शनिवार, सोमवार
शुभ रंग: नारंगी, बैंगनी
धनु
इस सप्ताह अगर आपसे जुड़ा कोई कानूनी प्रकरण चल रहा है तो उसमें न्याय नहीं मिलेगा। केस का नतीजा आपके खिलाफ जा सकता है। नए कानूनी दांवपेंच में फंस सकते हैं, लेकिन धैर्य बनाए रखें। ये कुछ समय के लिए है। थोड़े दिन बाद सब कुछ ठीक होने लगेगा। सत्संग में समय गुजारें और माता-पिता की सेवा करें।
प्रोफेशन: नौकरी में सहकर्मियों के साथ विवाद हो सकता है। किसी के काम में हस्तक्षेप न करें।
लव: पार्टनर भावनाओं को समझेगा। उससे सारी बातें साझा करें।
शुभ दिन: सोमवार, गुरुवार
शुभ रंग: हल्का पीला, गुलाबी
मकर
आप जिस पर बहुत भरोसा करते हैं, वही आपके साथ विश्वासघात करेगा, संभलकर रहें। लोगों की पहचान करना सीखें। जिन लोगों से पैसा मिलने की उम्मीद थी, वहां से निराशा हाथ लगेगी। आर्थिक परेशानियां सामने आ सकती हैं। अनावश्यक विवादों में न पड़ें। कोई भी काम करने से पहले कई बार सोचें और फिर आगे बढ़ें।
प्रोफेशन: ऑफिस में बॉस की बातों का विरोध न करें। जो काम दिया है, उसे ईमानदारी से करने की कोशिश करें।
लव: आपको महसूस होगा कि पार्टनर आपकी भावनाओं को नहीं समझ रहा।
शुभ दिन: गुरुवार, शनिवार
शुभ रंग: बैंगनी, नारंगी
कुंभ
आपकी मेहनत रंग लाएगी। जिस काम में आप काफी समय से लगे हुए थे, उसका अच्छा फल आपको मिलेगा। मन में उत्साह रहेगा। घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आपके विवाह की बात चल रही है तो रिश्ता पक्का हो सकता है। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बन सकता है। सकारात्मक रहने से कई काम बन जाएंगे।
प्रोफेशन: निवेश के लिए ठीक समय नहीं है।
लव: पार्टनर के साथ समय बहुत अच्छा व्यतीत होगा।
शुभ दिन: सोमवार, मंगलवार
शुभ रंग: हल्का हरा, पीला
मीन
यह सप्ताह अच्छा बीतेगा। जो योजनाएं लंबे समय से चली आ रही हैं, वे पूरी हो जाएंगी। रुका हुआ पैसा मिलेगा। कहीं से अनेपिक्षत धन की प्राप्ति भी हो सकती है। आपके काम की समाज और परिवार में प्रशंसा होगी। नई योजनाओं पर काम शुरू होगा। परिवार में बुजुर्गों का मान-सम्मान बनाए रखें। उनकी सलाह से आगे बढ़ें।
प्रोफेशन: नौकरी में आपकी तरक्की तय है। सहकर्मियों के सहयोग से बड़ा प्रोजेक्ट पूरा होगा।
लव: पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।
शुभ दिन: शुक्रवार, रविवार
शुभ रंग: सफेद, आसमानी
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो