scriptदेखिए-मप्र के ये बदमाश फिल्मी स्टाइल में दूसरे राज्य में 4 करोड़ की लूट कर आए | telangana cops arrested 4 kanjar goons from dewas | Patrika News

देखिए-मप्र के ये बदमाश फिल्मी स्टाइल में दूसरे राज्य में 4 करोड़ की लूट कर आए

locationइंदौरPublished: Sep 17, 2017 01:54:54 pm

इस कंटेनर में थी चार करोड़ रुपए की सिगरेट। सिगरेट आईटीसी कंपनी की थी।

telangana cops arrested 4 kanjar goons from dewas
इंदौर. कहानी पूरी तरह से फिल्मी है। मध्य प्रदेश के 30 बदमाशों ने आंध्र प्रदेश में रैकी की। यहां से गुजरने वाले वाहनों पर नजर रखी और काफी देर तक एक कंटेनर का पीछा किया। मौका मिलते ही जंगलों के बीच दो इनोवा और एक लॉरी को खड़ा कर दिया और पीछे आ रहे कंटेनर को रोक लिया। इस कंटेनर में थी चार करोड़ रुपए की सिगरेट। सिगरेट आईटीसी कंपनी की थी। इसके 6 सौ से अधिक बॉक्स थे।
इस लूट की वारदात को लेकर बड़ा असमंजस रहा, क्योंकि कोई भी व्यक्ति विश्वास नहीं कर सकता था कि मप्र के इंदौर के पास स्थित देवास के कंजरों की टीम ने इस लूट को अंजाम दिया था। शनिवार को देवास के बस स्टैंड से चार कंजरों को तेलंगाना पुलिस ने उठा लिया। कंजर गैंग के राजाराम मालवी, ड्रायवर हाकम सिंह, किसान सुनील चावड़ा और दूध व्यापारी के राजा बाबू को गिरफ्तार किया है। इनके अलावा सरगना, मनोज सिसोदिया, राजन दीप और अन्य फरार है।
जानकारी के मुताबिक रचकोंडा (तेलंगाना) के कमिश्नर ने बताया कि 19 अगस्त को कंजर गैंग के 30 सदस्यों ने एक कंटेनर को रोका रास्ते में रोका और उसे लूट लिया। इस कंटेनर में चार करोड़ रुपए की सिगरेट थी। यह सिगरेट आईटीसी कंपनी की थी। यह लूट आंध्र प्रदेश के पैद्दांबरपेट में की गई थी। इन कंजरों ने इनोवा और लॉरी को इस कंटेनर के आगे खड़ा कर दिया था और इसे समीपस्थ अनजान जगह ले गए। फिर इन्होंने इस ट्रक के ड्रायवर अखिलेश यादव से सेटिंग की। यहां इन कंजरों ने इनोवा और लॉरी में सिगरेट के कार्टून लोड किए और भाग गए। इस लूट का खुलासा करने के लिए कमिश्नर ने ऐसी कई वारदातों की जानकारी निकाली। पता चला कि महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में इस तरह की कई घटनाएं हुई है। कुछ सबूतों के आधार पर जानकारी मिली कि मध्यप्रदेश के कंजर इस कांड को कर सकते हैं, तब कुछ लोगों को कंजरों पर निगाह रखने का कहा गया। इसके बाद मिली पुख्ता जानकारी के आधार पर छापेमार कार्रवाई की गई और यहां बस स्टैंड से कुछ लोगों को पकड़ा गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो