गुरु तेग बहादुर साहिब का 400वां प्रकाश पर्व श्री आज धूमधाम से मनाया जा रहा है। नंदानगर गुरुद्वारा से प्रभातफेरी निकाली गई, जो विभिन्न मार्गों पर घूमी इसके अलावा गुरुद्वारा कमेटी ने तीन दिनी गुरमत समागम का आयोजन रखा, जिसका आज दूसरा दिन है। आज सुबह 6 बजे नंदा नगर स्थित श्री गुरु तेग बहादुर महाराज के चार सौवें प्रकाश पर्व पर शहरभर के गुरुद्वारों से प्रभातफेरी निकलकर नंदा नगर गुरुद्वारा पहुंचना शुरू हो गई थीं। शहरभर के सिख समाज वालेवहां पहुंचने लगे थे, जो रास्तेभर कीर्तन कर रहे थे। वहीं, आज से दो दिनी विशेष दिवान सजन प्रभा गार्डन विजय नगर चौराहा पर सजाया जाएगा। उसमें विशेष कीर्तनकार के रूप में भाई बलबीरसिंह चंडीगढ़ वाले, भाई सुरजसिंह व सुरेन्द्रसिंह शामिल होंगे। सभी दिवान की समाप्ति के पश्चात गुरु का लंगर वरतेगा। कार्यक्रम में पर्दे के पीछे दो नंबरी नेता भी मौजूद है।