script

खजराना मॉडल पर अब एमवाय में भी बनेगा ‘अन्न क्षेत्र’, हजारों का भरेगा पेट

locationइंदौरPublished: Jun 15, 2019 01:51:17 pm

जल्द शुरू होगी सुविधा : रसीद लेकर मरीजों को भोजन कराने की भी होगी व्यवस्था

indore

खजराना मॉडल पर अब एमवाय में भी बनेगा ‘अन्न क्षेत्र’, हजारों का भरेगा पेट

इंदौर. मरीजों को पौष्टिक व अच्छा भोजन उपलब्ध करवाने के लिए एमवाय में नई व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए खजराना अन्नक्षेत्र की तरह अत्याधुनिक हाईजीनिक किचन का निर्माण किया जा रहा है।

MUST READ : फरवरी 2023 तक इंदौर में दौडऩे लगेगी मेट्रो ट्रेन, यहां बनेंगे स्टेशन
यहां मरीजों के लिए सरकारी नियमानुसार और परिजनों के लिए उचित मूल्य पर भोजन उपलब्ध करवाया जाएगा। इस प्रयोग से मरीजों को दिए जा रहे खाने की गुणवत्ता में सुधार होगा। यदि कोई व्यक्ति किसी विशेष अवसर पर एमवाय में भोजना करवाना चाहता है तो वह संख्या बताकर पैसे जमा करवा सकता है। शहर के सरकारी सात मंजिला हॉस्पिटल की व्यवस्थाएं सुधारने की कवायदें लगातार चल रही हैं। इसमें स्वच्छता के साथ ही अब मरीजों को मिलने वाले खाने की गुणवत्ता और उपलब्धता पर जोर देने का निर्णय लिया गया हैं।
MUST READ : ये राशि के लोग करें बजरंगबली की सेवा, नजदीक नहीं आएंगे दुश्मन

INDORE
कार्यकारी समिति की बैठक में व्यवस्थागत अनेक विषयों पर चर्चा हुई। साथ ही एमवाय हास्पिटल में गरीब, निम्न आय वर्ग के मरीजों के लिए की जा रही पारमार्थिक व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई। संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी ने बताया, एमवाय में खजराना गणेश मंदिर की तर्ज पर अन्न क्षेत्र किचन तैयार करवाया जा रहा है। इसमें हाईजीनिक परिस्थितियों को ध्यान में रखकर भोजन तैयार कराया जाएगा। इसके लिए फंड की व्यवस्था की बात आई तो बताया गया, वर्तमान में एमवाय में मरीज और गर्भवती महिला के लिए राशि सरकार दे रही है। इसी से व्यवस्था की जाएगी।
MUST READ : MP के इस शहर को छू कर निकल गया ‘वायु’ चक्रवात, अलर्ट पर था प्रशासन

विशेष अवसर पर कर सकेंगे अन्न सेवा

बैठक में बताया गया, खजराना अन्न क्षेत्र पूरी तरह से पारमार्थिक व्यवस्था पर चल रहा है। यहां पर व्यक्ति अपने जीवन के अलग-अलग प्रसंगों पर भोजन की व्यवस्था के लिए दान देता हैं। इसके अलावा अन्य दानदाता भी राशि देते हैं। कुछ मंदिर प्रबंधन से आई सामग्री और राशि का उपयोग किया जाता हैं। एमवाय में भी विशेष अवसर पर अन्न सेवा का लाभ लेने की व्यवस्था की जा रही है। व्यक्ति अपनी श्रध्दा के अनुरूप भोजन के लिए राशि दे सकेगा। इसके लिए उसे अवसर से पहले रसीद कटवाना होगी। यह भोजना मरीजों में बांटा जाएगा।

ट्रेंडिंग वीडियो