scriptरंजिश में बदमाश ने किसान पर गोलियां चलाईं | The miscreant opened fire on the farmer | Patrika News

रंजिश में बदमाश ने किसान पर गोलियां चलाईं

locationइंदौरPublished: Oct 16, 2019 11:21:59 am

Submitted by:

Manish Yadav

पुलिस ने दर्ज किया हत्या के प्रयास का केस, उन पर दो फायर किए गए, लेकिन दोनों ही बार वह किसी तरह से बच गए।

इंदौर। हातोद में एक किसान पर बदमाश ने गोलियां चला दी। बताया जाता है कि उनके बीच में पुरानी रंजिश चल रही है। इसी को लेकर कल एक बार फिर से विवाद हुआ और बदमाश ने उन पर गोली चला दी। उन पर दो फायर किए गए, लेकिन दोनों ही बार वह किसी तरह से बच गए।
पुलिस के विक्रम पिता सीताराम मंडलोई 52 साल निवासी पालिया थाना हातोद की शिकायत पर अमन निवासी पालिया के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि आरोपित अमन ने उनके भाई भगवासिंह से पुराने विवाद चल रहा है। इसके साथ ही एक पुराने केस में चाकू की जब्ती को लेकर भी वह रंजिश रखे हुए है। कल इसी बात को लेकर विवाद किया और विक्रम के भतीजे गोकुल के साथ गाली-गलौज करने लगा। उसने विरोध किया तो आरोपित ने विक्रम के ऊपर दो फायर किए। हालांकि दोनों ही बार वह किसी तरह से बच गए। उसने पुलिस को सूचना दी। अब पुलिस आरोपित के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। हातोद टीआई के मुताबिक उनके बीच में पुरानी रंजिश चली आ रही है। दोनों ही पक्ष किसान हैं। २०१३ में आरोपित पकड़ा गया था। इसके बाद से ही उनके बीच में विवाद बढ़ गया। कल की घटना भी इसी विवाद का नतीजा है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और कार्रवाई की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो