scriptआपकी उन्नति में आ रही बाधाएं आज होगी दूर, विदेश जाने के भी योग | The obstacles coming in your progress will be far away, even going abr | Patrika News
इंदौर

आपकी उन्नति में आ रही बाधाएं आज होगी दूर, विदेश जाने के भी योग

आज का राशिफल

इंदौरJul 10, 2019 / 11:27 am

रीना शर्मा

indore

आपकी उन्नति में आ रही बाधाएं आज होगी दूर, विदेश जाने के भी योग

मेष
आपके निकटतम लोग ही नहीं चाहते कि आप आगे बढं़े, सतर्क रहें और अपना काम पूरी ईमानदारी से करें। भीतरघात वालों से सावधान। कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति निर्मित होगी।
वृषभ
विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। स्वयं को गंभीर रखें। आपका व्यवहार ही लोगों को आकर्षित करता है। व्यापार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।
मिथुन
रुके कार्यों में गति आएगी। स्वयं को अकेला महसूस करेंगे। न्यायालयीन फैसला आपके पक्ष में हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। समय अनुकूल है।
कर्क
किसी के जवाब का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नौकरी में बदलाव के योग हैं। तकनीकी के प्रयोग से विद्यार्थी सफल होंगे। दांतों में विकार की संभावना है। मेहनत के अनुकूल फल प्राप्त नहीं होगा।
सिंह
राजनीति से जुड़े जातकों के लिए समय सफलता लिए है। आपके कार्य की प्रशंसा होगी। अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है।
कन्या
आय के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। भाग्य का साथ और इष्ट आशीर्वाद से नई सफलता को प्राप्त करेंगे। नए शत्रु उभर सकते हैं। कार्यस्थल पर कुछ कर्मचारी आपका विरोध कर सकते हैं।
indore
तुला
अध्ययन में अवरोध आ सकते हैं। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से परेशान रहेंगे। पेट संबंधित विकार उभर सकते हंै। जीवनसाथी से अनादर प्राप्त हो सकता है।
वृश्चिक
पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्य पद्धति बदलने से लाभ होगा। रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। परिवार में किसी वृद्धजन का स्वास्थ बिगड़ सकता है।
धनु
समय रहते अपने मन की बात कह दें। यदि आप सच्चे हैं तो सफलता मिलेगी। आपके सीधेपन का लोग फायदा उठाएंगे, सतर्क रहें। व्यापार विस्तार के योग हैं।
मकर
कारोबार में जल्दबाजी में निर्णय न लें। बीती बातों को लेकर समय बर्बाद न करें। अपनों का साथ मन को शांति देगा। प्रेम- प्रसंगों के चलते विवाद संभव है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
कुम्भ
धार्मिक यात्रा की रूपरेखा बनेगी। विवाह प्रस्ताव संबंधों में बदल सकते हैं। मनचाही नौकरी मिलने के आसार हैं। भावनात्मक संबंधों में नजदीकियां आएंगी। लोगों से प्रशंसा सुनने को मिलेगी।
मीन
वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकते हैं। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। आपकी उन्नति में आ रही बाधा आज काफी हद तक दूर हो जाएगी। समय रहते उचित विद्वानों का मार्गदर्शन लें। समय अभी अनुकूल नहीं है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो