scriptसांप ने वृद्ध को डंसा, खुद ही जहर उतारा… फिर भी गई जान | The snake bit the old man, lost his life | Patrika News

सांप ने वृद्ध को डंसा, खुद ही जहर उतारा… फिर भी गई जान

locationइंदौरPublished: Jul 02, 2022 11:33:43 am

Submitted by:

Manish Yadav

– बाणगंगा में सांप पकडऩे के दौरान हादसा

Snake bite

Dead body

इंदौर। बाणगंगा में सांप पकडऩे गए एक वृद्ध की सर्पदंश से मौत हो गई। सांप के डंसने पर उसने खुद ही मंत्र मारकर जहर उतारा। इसके बाद घर आया और कुछ देर बाद ही हालत बिगड़ी और मौत हो गई।
अशोक पिता नानूराम (60) निवासी भगतसिंह नगर को इलाज के लिए एमवाय अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बेटे जितेंद्र ने बताया कि अशोक को सांप पकडऩे और उसका जहर उतारने में महारत थी। उनके पास कल सांई सुमन नगर से फोन आया। यहां वह सांप पकडऩे गए थे। इसी दौरान सांप ने उन्हें डंस लिया, जिससे बेहोशी छाई, लेकिन उन्होंने मंत्र मारकर जहर उतार लिया। उन्हें इसकी जानकारी लगी तो वह घर ले आए। घर आने के बाद हालत सुधरी तो उन्होंने भोजन किया और बैठ गए। कुछ देर बाद हालत बिगड़ी तो अस्पताल लाए, लेकिन तब तक जहर फैल चुका था। उन्हें बचाया नहीं जा सका। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
ट्रक ड्राइवर पर गैरइरादतन हत्या का केस
सिमरोल में ट्रकों की भिडंत में दो व्यक्तियों की मौत हो गई। इस मामले में एक ट्रक ड्राइवर की लापरवाही सामने आई है। जानकारी के अनुसार सिमरोल में कल दो ट्रकों की भिडंत में दो लोगों की जलने मौत हो गई थी। इस भीषण हादसे के बाद एसपी भगवतसिंह भी घटना स्थल पर पहुंचे थे। एक शव आरोपी के ट्रक से मिला। एसपी ङ्क्षसह ने बताया कि आरोपी घाट पर ट्रक को चलता छोडकर खुद कूद गया। इससे उसकी गाड़ी सामने से आ रहे धर्मेंद्र के ट्रक से टकरा गई, जिसमें धर्मेेंद्र के ट्रक मेें सवार क्लीनर लोकेन्द्र तोमर ( 21) निवासी धौलपुर राजस्थान की मौत हो गई। वहीं एक अन्य शव आरोपी के ट्रक में मिला है। उसका नाम अक्षय बताया जा रहा है। आरोपी ट्रक चालक ने जानबूझकर लोगों की जान खतरे में डाली, इसी के चलते उसके खिलाफ गैरइरादत हत्या का केस दर्ज किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो