इंदौर

कपड़े खरीदने आई महिला का बुरी नीयत से व्यापारी ने पकड़ा हाथ

– पुलिस ने दर्ज किया व्यापारी पर प्रकरण
 

इंदौरJun 13, 2019 / 11:03 am

Lakhan Sharma

लक्ष्णण चेरो हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

इंदौर। पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी शहर में महिलाओं से छेड़छाड़ की घटनाएं कम नहीं हो रही हैं। कल शहर में चार एसी घटनाएं हुईं जिसमें महिलाओं और युवतियों ने थाने पहुंचकर छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई।

हीरानगर थाने कल एक युवक अपनी पत्नी के साथ पहुंचा। उसने पुलिस को बताया कि मेरी पत्नी प्राइम सिटी सुखलिया में आरोपित अंशुल मालवीय की कपड़े की दुकान पर कपड़े लेने गई थी। इस दौरान अंशुल ने मेरी पत्नी को कपड़े दिखाने और देने के दौरान छेडऩा शुरू कर दिया। उसने बुरी नीयत से मेरी पत्नी का हाथ पकड़ा और उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी। पत्नी चिल्लाई तब आरोपित ने हाथ छोड़ा। इसके बाद हमने थाने पहुंचकर आरोपित पर प्रकरण दर्ज कराया। दूसरी घटना आजाद नगर के शांति नगर से सामने आई। यहां रहने वाली एक महिला ने आरोपित कल्लू पिता मंशाराम पर बेटी से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। आजाद नगर पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज किया। तीसरी घटना शिप्रा थाने से सामने आई। फरियादी ने पुलिस को बताया कि आरोपित अक्कू उर्फ आकाश मेरी बेटी को परेशान करता है। वह घर से निकलती है तो उसकी पीछा करता है उसे अश्लील कमेंट्स करता है और घूरता है। पुलिस ने आरोपित पर प्रकरण दर्ज किया है। चौथी घटना खुडै़ल थाना क्षेत्र की है। यहां थाने पहुंचे फरियादी ने पुलिस को बताया कि पीपल्दा के रहने वाले आरोपित सिंगाराम पिता बाबूलाल ने मेरी बेटी के साथ छेड़छाड़ की व बदतमीजी की। आरोपित पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।

Home / Indore / कपड़े खरीदने आई महिला का बुरी नीयत से व्यापारी ने पकड़ा हाथ

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.