scriptमहिला मित्र से मिलने आया युवक, किराएदार ने मार दिया चाकू, ये थी वजह | The young man came to meet the lady friend, the tenant killed the knif | Patrika News

महिला मित्र से मिलने आया युवक, किराएदार ने मार दिया चाकू, ये थी वजह

locationइंदौरPublished: May 24, 2019 11:11:22 am

हीरा नगर थाना क्षेत्र में युवती को लेकर विवाद में एक युवक पर जानलेवा हमला

indore

महिला मित्र से मिलने आया युवक, किराएदार ने मार दिया चाकू, ये थी वजह

इंदौर. हीरा नगर थाना क्षेत्र में युवती को लेकर विवाद में एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। पुलिस ने बताया, हरशेष खटोदा (33) निवासी सुदामानगर बुधवार सुबह बजरंग नगर में अपनी मित्र से मिलने आया था।
किराएदार अरिहंत जैन ने हरशेष के आने पर आपत्ति जताते हुए विवाद किया। विवाद बढऩे पर घर से चाकू लाकर उस पर हमला कर दिया। हरशेष के शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला। अरिहंत निजी अस्पताल में, जबकि हरशेष एडवाइजरी कंपनी में काम करता है। पुलिस ने अरिहंत पर जानलेवा हमले का केस दर्ज किया है।
नुकीली वस्तु से कर दिया हमला

जिला जेल में विवाद के चलते कैदियों में विवाद हो गया। एक कैदी पर नुकीली वस्तु से हमला कर दिया गया। पुलिसकर्मियों ने उसे बचाया। संयोगितागंज पुलिस ने राजेश पिता जगदीश निवासी भवानी नगर की रिपोर्ट पर राजेश पिता दिलीप के खिलाफ केस दर्ज किया। दोनों कैदी जिला जेल में बंद हैं। 21 मई की शाम 6 बजे फरियादी राजेश खाना लेने पाकशाला जा रहा था। तभी रास्ते में उसे राजेश पिता दिलीप ने रोक लिया। उनके बीच विवाद हुआ तो आरोपी ने मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उसने नुकीली वस्तु से उस पर हमला भी कर दिया। जब फरियादी ने शोर मचाया तो अन्य कैदी व पुलिसकर्मी आ गए। उन्होंने दोनों को अलग किया। घायल राजेश को मेडिकल के लिए भेजा गया। जिला जेल प्रशासन ने मामले की शिकायत संयोगितागंज पुलिस से की थी। जिस पर से बुधवार को केस दर्ज किया। आरोपी राजेश विचाराधीन कैदी है। पता चला है कि दोनों के बीच पुराना विवाद चल रहा है।
गाड़ी का कांच फोड़ा 90 हजार चुरा ले गए

युवक बैंक से पैसा निकालकर घर पहुंचा। भाई को लेने अंदर गया इस दौरान कोई बदमाश कांच फोडक़र रुपए चुरा ले गया। अब पुलिस उसकी तलाश कर रही है। परदेशीपुरा पुलिस ने मोहन शर्मा निवासी गोकुलदास कम्पाउंड की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया है। फरियादी ने बैंक ऑफ इंडिया पलासिया शाखा से अपने खाते से 90 हजार रुपए निकाले। इन्हें लेकर वह घर पहुंचा। रुपए का बैग गाड़ी में रखा रहा। वह अपने भाई सुनील को बुलाने घर के अंदर गया। दस मिनट में लौटा तो देखा की गाड़ी का कांच फूटा हुआ है। थैली गायब थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो