scriptमंगलसूत्र खरीदने के बहाने बदमाश उड़ा ले गए 90 ग्राम सोने की अंगूठियां | theft in shop | Patrika News

मंगलसूत्र खरीदने के बहाने बदमाश उड़ा ले गए 90 ग्राम सोने की अंगूठियां

locationइंदौरPublished: Aug 07, 2019 12:20:41 pm

Submitted by:

Krishnapal Chauhan

एरोड्रम थाना क्षेत्र का मामला, ध्यान भटकाने के लिए बॉक्स में रखे सोने के दाने गिराए, सीसीटीवी में कैद संदिग्ध की तलाश जारी

theft

theft

मंगलसूत्र खरीदने के बहाने बदमाशों द्वारा एक ज्वेलरी व्यापारी को लाखों की चपत लगाने का मामला सामने आया है। जेवरात खरीदने आए बदमाश ने पलभर में शॉप संचालक का ध्यान भटाकाते हुए 90 ग्राम वजनी सोने की अंगूठियां उड़ा दी। मामले में उन्होंने थाने पहुंच जानकारी दी। जांच में दोनों संदिग्ध के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए है।
टीआई अशोक पाटीदार के मुताबिक फरियादी संदीप साल्वी निवासी राज नगर की शिकायत पर सोमवार को धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। ज्वेलरी व्यापारी ने बताया की उनकी विजयश्री नगर में आदित्य ज्वेलर्स नाम से शॉप है। शाम करीब ४ बजे बाइक से दो बदमाश उनकी शॉप पर मंगलसूत्र के लिए सोने के दाने व कटोरी खरीदने के लिए पहुंचे। इसके बाद उन्होंने काउंटर के दराज में रखे सोने-चांदी के जेवरात से भरा बॉक्स निकाला। उक्त बॉक्स में विभिन्न ज्वेलरी के अलग पैकेट में से करीब 8 से 10 मंगलसूत्र निकाल कर दिखाए। मंगलसूत्र पसंद नहीं आने की बात कहते हुए दोनों बदमाश बाद में आने की बात कहने लगे। जाते वक्त एक बदमाश ने उनके जेवरात से भरे बॉक्स पर हाथ लगाते हुए यह सामान दिखाओ। इस दौरान एक पॉलिथीन में रखे सोने के दाने नीचे गिर गए। संचालक जब उसे उठाने लगे तो दोनों वहां से जाने लगे। उन्होंने शॉप से बाहर निकलकर देखा तो दोनों एक बाइक पर बैठकर जाने लगे। संदेह के चलते उन्होंने जेवरात के बॉक्स पर नजर दौड़ाई तो उसमें 90 ग्राम वजनी सोने की छोटी-बड़ी अंगूठियां व करीब २५ छल्ले से भरी पॉलिथीन गायब थी। सीसीटीवी फुटेज मिलेटीआई ने बताया की फरियादी ने दोनों बदमाशों के सामने आने पर पहचान करने की बात कही है। अज्ञात आरोपी उनकी दुकान से बाइक लेकर चले गए। लेकिन व्यापारी उक्त वाहन का नंबर नहीं देख पाए। प्रारंभिक जांच में सीसीटीवी फुटेज मिला है। जिसमें दो संदेही बाइक सवार मिले है। बाइक चलाने वाले संदेही ने चेक शर्ट व चश्मा पहना है। जबकि पीछे बैठे संदेही ने केप पहनी है। दोनों की तलाश जारी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो