प्रदेश में आ रही है नमी
गुरुवार को सर्द हवाओं के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री गिरकर 27.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम पारा 13.1 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार, वर्तमान में देश के समुद्री हिस्से अंडमान- निकोबार में बारिश हो रही ह। इस तरफ से नमी आ रही है। एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे हिमालयीन क्षेत्र में हलचल होगी। हिमपात और बादल होने से तापमान में उतार चढ़ाव बना रहेगा।
बर्फीली हवाएं ठंडक लाएगी, जिससे तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार कम ही हैं। इससे आने वाले तीन-चार दिन ठंडक भरे रहेंगे। दक्षिण-पूर्व प्रदेश में बादल व बारिश के आसार हैं। केरल से लेकर मराठवाड़ा तक एक द्रोणिका लाइन (ट्रफ) बना हुआ है। इस सिस्टम के असर से बंगाल की खाड़ी से हवाओं के साथ नमी आ रही है। इससे बादल छाने लगे हैं। इन दो वेदर सिस्टम के प्रभाव से शुक्रवार एवं शनिवार को भोपाल, होशंगाबाद एवं जबलपुर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं बौछारें पड़ने की संभावना है।
हो सकती है बारिश
आने वाले 2 दिनों की बात करें तो रीवा, जबलपुर, शहडोल संभागों के जिलों में बारिश हो सकती है। वर्तमान में हवाओं का रुख उत्तरी एवं उत्तर-पश्चिमी बना हुआ है। इस वजह से वातावरण में सिहरन बरकरार है। गुरुवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 27.7 डिग्रीसे. रिकार्ड किया गया। जो सामान्य से एक डिग्रीसे. कम रहा। यह बुधवार के अधिकतम तापमान की तुलना में 0.8 डिग्रीसे. अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 12 डिग्रीसे. दर्ज किया गया। जो सामान्य से एक डिग्रीसे. कम रहा। यह बुधवार के न्यूनतम तापमान 13 डिग्रीसे. के मुकाबले एक डिग्रीसे. कम रहा।