scriptनिगम के इन 11 कर्मचारियों के सेवा समाप्त, जानें क्या है वजह | These 11 employees of the corporation terminate their service, know wh | Patrika News

निगम के इन 11 कर्मचारियों के सेवा समाप्त, जानें क्या है वजह

locationइंदौरPublished: Dec 07, 2019 06:33:31 pm

सख्त हुए निगमायुक्त-वेतन काटा, पारिश्रमिक भुगतान पर लगाई रोक

निगम के इन 11 कर्मचारियों के सेवा समाप्त, जानें क्या है वजह

निगम के इन 11 कर्मचारियों के सेवा समाप्त, जानें क्या है वजह

इंदौर. काम में लापरवाही बरतने पर नगर निगम के ११ अस्थायी कर्मचारियों की सेवा समाप्त करने के साथ अन्य कर्मचारियों का वेतन काटा गया। निगमायुक्त आशीषसिंह को गत दिनों शहर में स्वच्छता अभियान के लिए दौरे पर ड्यूटी से गायब मिले विद्युत विभाग के उपयंत्री विपुल सोनी का पांच दिन का वेतन काटा गया।
वार्ड 75 के प्रभारी सहायक दरोगा प्रिंस विश्नार को वायरलेस सेट पर जवाब नहीं देने पर कार्यमुक्त कर पारिश्रमिक भुगतान रोका गया। वार्ड 40 में सीटीपीटी अंतर्गत सार्वजनिक शौचालय में अव्यवस्था पाए जाने पर उपयंत्री परमेन्द्र चंद्रावत का तीन दिन का वेतन राजसात किया गया। वार्ड 75 में प्रभारी दरोगा लाल विश्नार का काम में लापरवाही पर 7 दिन का वेतन काटा गया। झोन 10 व 15 के अस्थायी वाहन चालक मोहम्मद इलियास और विमल जाट को कार्यमुक्त कर वेतन भुगतान पर रोक लगाई गई। वार्ड 48 में सफाई ठीक से नहीं होने पर जोन 11 के सहायक मुख्य स्वच्छता निरीक्षक दिलीप लोधी व प्रभारी दरोगा देवेंद्र बागले का तीन दिन का वेतन राजसात किया गया। विद्युत विभाग के दरोगा रोहित तंवर व भूपेतकुमार पाल का वेतन ड्यूटी पर नहीं पहुंचने पर काटा गया। निरीक्षण के दौरान गायब रहने वाले दैनिक वेतनभोगी सुरेश, सूरज, धर्मेंद्र नाहर, अंकित संकट, शंकर, नवीन कंडारे, कपिल मुन्नालाल, सतीश, दीपक, शेखर, राहुल को कार्य-हाजिरी से मुक्त कर पारिश्रमिक भुगतान पर रोक लगाई गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो