इन पांच राशियों को प्रेम-प्रसंग में मिलेगी सफलता, अपनों से किए वादे समय पर करें पूरे
आज का राशिफल

मेष
आज का दिन परिवार के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आलस त्यागें और अपना उद्धेश्य पूरा करने में जी-जान लगा दें। निजी कार्यों में व्यस्तता रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा।
वृषभ
दूसरों की बातों में आना बंद करें। अपनों से धोखा मिलने से मन दुखी होगा। वाहन सुख मिलेगा। कर्मचारियों की अनियमितता से परेशान रहेंगे। मांगलिक आयोजनों में शामिल होंगे।
मिथुन
परिवार के कार्यों में व्यय वृद्धि होगी। संतान के कार्य चिंता व तनाव बढ़ा सकते हैं। जीवनसाथी को अस्वस्थता रहेगी। कार्यसिद्धि से पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आस पड़ोसियों से संबंध सुधरेंगे।
कर्क
मेहनत और सही मार्गदर्शन से सफल होंगे। मेहमानों की आवाजाही से दिनचर्या में बदलाव होगा। मन प्रसन्न रहेगा। परिवार से शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। शत्रु भय रहेगा।
सिंह
लंबित कार्य पूरे होंगे। स्वर्ण आभूषणों की प्राप्ति संभव है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। शरीर कष्ट बना रहेगा।
कन्या
सही समय पर सही निर्णय लेना आपके हित में रहेगा। संतान के कटु वाक्यों से दुखी होंगे। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। अचानक बड़े खर्च सामने आएंगे। तनाव रहेगा। कलह से बचें।
तुला
कारोबार विस्तार के लिए बैंक से कर्ज लेना पड़ सकता है। आकस्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। गुम हुई वस्तु प्राप्त हो सकती है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे
वृश्चिक
माता-पिता द्वारा आपके किए कार्यों की अवहेलना होगी। कोर्ट व कचहरी में प्रतिकूलता मिलेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कार्यक्षेत्र में नई योजना बनेगी।
धनु
धर्म लाभ मिलेगा। व्यावसायिक लाभ बढ़ेगा। घर-बाहर पूछपरख रहेगी। वैवाहिक यात्रा सफल रहेगी। धर्म-कर्म में आर्थिक योगदान देंगे। निर्माण कार्य की बाधा दूर होकर लाभ होगा।
मकर
आजीविका के नए संसाधन स्थापित होंगे। संतान के किए कार्यों से प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच सकती है। किसी व्यक्ति विशेष के प्रति आकर्षित होंगे। अपरिचितों पर विश्वास हानि पहुंचाएगा।
कुम्भ
आपके इष्ट बल को मजबूत करें। मेहनत करें, दूसरों पर विश्वास न करें। शत्रु बुरी तरह परास्त होंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा।
मीन
आप जो कहते हैं, वह करते नहीं। अपने वादों को सही समय पर निभाने का प्रयास करें। व्यवसाय में शत्रु भय बना रहेगा। संपत्ति के कार्य पक्ष में बनेंगे।।
अब पाइए अपने शहर ( Indore News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज