scriptगर्भावस्था में जरूर खाएं ये चीजें, हेल्दी रहेंगे मां और बच्चा | these food should be eaten in pregnancy | Patrika News

गर्भावस्था में जरूर खाएं ये चीजें, हेल्दी रहेंगे मां और बच्चा

locationइंदौरPublished: Mar 17, 2019 05:30:06 pm

गर्भावस्था में जरूर खाएं ये चीजें, हेल्दी रहेंगे मां और बच्चा

pregnant

गर्भावस्था में जरूर खाएं ये चीजें, हेल्दी रहेंगे मां और बच्चा

इंदौर. गर्भावस्था के दौरान महिला को अपने दिनचर्या और खानपान का खासतौर पर ध्यान रखना होता है। गर्भावस्था के दौरान लिया जाने वाला खाद्य पदार्थ गर्भवती महिला और गर्भस्थ शिशु, दोनों के लिए फायदेमंद होता है। इस दौरान ली गई खुराक आगे चलकर कई परेशानियों से राहत देती है। दूसरी तरफ इस दौरान खानपान में बरती गई लापरवाही कई तरह की परेशानियों का कारण बन जाती हैं। जानते हैं गर्भावस्था के दौरान किस तरह का खानपान हो गर्भवती का।
दुग्ध उत्पाद : गर्भवती के खानपान में दूध और दूध से बनी चीजें जरूर शामिल करें। मलाई रहित दूध, दही, छाछ, पनीर आदि खाद्य पदार्थों में कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन बी -12 की उच्च मात्रा होती है। दूध, दही, छाछ, पनीर, खोया आदि डेयरी उत्पाद हैं।
दालें : चना, राजमा, मूंगफली, बीन्स, सोयाबीन, मूंग और भी बहुत सारी दालें हैं। दालों में फाइबर, प्रोटीन, फोलेट, आयरन और कैल्शियम की मात्रा भरपूर रहती है। ये गर्भवती महिलाओं के लिए जरूरी है। दाल आहार में जरूर शामिल करें।
पेय पदार्थ : गर्भवती पेय पदार्थ खूब लें, खासकर पानी और ताजा फलों के रस। घर से बाहर जाते समय अपना पानी साथ लेकर जाएं या फिर प्रतिष्ठित ब्रांड का बोतल बंद पानी ही पीएं। अधिकतर रोग जलजनित विषाणुओं की वजह से ही होते हैं। डिब्बाबंद जूस का सेवन न करें।
वसा : घी, मक्खन, नारियल के दूध और तेल में सैचुरेटेड फैट की उच्च मात्रा होती है, जो की अधिक गुणकारी नहीं होती। वनस्पति तेल (वेजिटेबल तेल) वसा का एक बेहतर स्रोत है, क्योंकि इसमें असंतृप्त वसा अधिक होती है।
हरी सब्जियां : गर्भवती महिला के खानपान में हरी सब्जियों को प्राथमिकता से शामिल करना चाहिए। हरी सब्जियां जैसे की पालक, ब्रोकली, सोया मेथी आदि में आयरन, विटामिन, कैल्शियम जैसे तत्व प्रचुर मात्रा में होते हैं। स्वस्थ गर्भावस्था के लिए आहार के रूप इन्हें अवश्य लेने चाहिए। इन हरी सब्जियों में मौजूद फाइबर के कारण गर्भावस्था में कब्ज की शिकायत भी नहीं होती है। इन्हें भोजन में शामिल करने वाली महिला के होने वाले बच्चे का जन्म के समय वजन संतुलित रहता है। इस तरह ये हरी सब्जियां गर्भवती और गर्भस्थ शिशु दोनों के लिए फायदेमंद होती हैं।
साबुत अनाज : गर्भवती को साबुत अनाज भी प्राथमिकता से खाना चाहिए। रिफाइंड अनाज की अपेक्षा साबुत अनाज में वे सारे तत्व होते हैं जिनसे सही पोषण मिलते हैं। इसमें फाइबर, विटामिन और कार्बोहाइड्रेट प्रचुर मात्रा में होते हैं और यह पचाने में भी आसान होता है। साबुत अनाज में हैं – चोकर मिला गेहूं का आटा, ज्वार, बाजरा, मक्का, ओट्स आदि। संतुलित मात्रा में इनका इस्तेमाल किया जाना चाहिए।
फोलिक एसिड : गर्भवती महिला को फोलिक एसिड से सेहत संबंधी कई फायदे हासिल होते हैं। इससे गर्भस्थ शिशु को भी फायदा मिलता है। गर्भवती के लिए फोलिक एसिड खाना बहुत जरूरी है। फोलिक एसिड हमें स्ट्रॉबेरी, संतरे, दलिया, पत्तेदार सब्जियों, फलों से भरपूर मात्रा में मिलते हैं। गर्भवती महिलाएं अपने भोजन में इन्हें शामिल कर फोलिक एसिड पा सकती हैं। इस बात का ध्यान रखें कि फोलिक एसिड 400 माइक्रोग्राम अपनी डाइट में शामिल करें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो