scriptजो केंद्र नहीं आ पाए उन्हें घर जाकर लगाई वैक्सीन | Those who did not come to the center got the vaccine after going home | Patrika News

जो केंद्र नहीं आ पाए उन्हें घर जाकर लगाई वैक्सीन

locationइंदौरPublished: Aug 26, 2021 11:35:41 am

Submitted by:

Sanjay Rajak

छह महीने बाद भी टीकाकरण में महू तहसील काफी पीछे चल रही है। प्रशासन की ओर से जारी आकड़ों के अनुसार अभी काफी हितग्राही वैक्सीन से वंचित है। इसलिए बुधवार को वैक्सीनेशन का महाअभियान चलाया गया। कुछ सेंटर ऐसे भी रहे, जहां सेंटर नहीं आने वालों के घर जाकर वैक्सीन लगाई गई।

जो केंद्र नहीं आ पाए उन्हें घर जाकर लगाई वैक्सीन

जो केंद्र नहीं आ पाए उन्हें घर जाकर लगाई वैक्सीन

डॉ. आंबेडकर नगर(महू).

छह महीने बाद भी टीकाकरण में महू तहसील काफी पीछे चल रही है। प्रशासन की ओर से जारी आकड़ों के अनुसार अभी काफी हितग्राही वैक्सीन से वंचित है। तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए प्रशासन जल्द से जल्द 100 फीसदी वैक्सीनेशन पूरा करना चाहता है। इसलिए बुधवार और आज दो दिन वैक्सीनेशन का महाअभियान चलाया जा रहा है। इस महाअभियान के लिए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने पूरी ताक त झौंक दी, बावजूद हितग्राही वैक्सीनेशन के लिए आगे नहीं आ रहे है। बुधवार को 51 केंद्रों पर 25 हजार डोज लगाने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन 16 हजार 300 वैक्सीन ही लग पाएं। आज भी प्रशासन ने बड़ी संख्या में डोज लगाने का लक्ष्य रखा है।
बीएमओ डॉ. योगेश सिंघारे ने बताया कि 25 हजार डोज का लक्ष्य रखा गया था। इसके लिए आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रचार-प्रसार भी किया गया था। बावजूद लक्ष्य से कम डोज लगे है। आज भी डोज लगाएं जाएंगे। उम्मीद है कि जल्द से जल्द 100 फीसदी वैक्सीनेशन पूरा हो जाए। ग्रामीण अंचलों में सुबह से ही बड़़ी संख्या में हितग्राही वैक्सीनेशन के लिए पहुंचे। कालाकुंड, उमरिया, हासलपुर आदि जगहों पर हितग्राही सुबह से शाम तक पहले और दूसरे डोज के लिए आते रहे।
घर जाकर लगाया टीका

उमरिया में एक हितग्राही जब वैक्सीन केंद्र पहुंचने में समर्थ नहीं हुआ तो वैक्सीनेशन टीम खुद हितग्राही के घर पहुंची और पहले उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसके बाद पहला डोज लगाया। इसी तरह हासलपुर में भी महिला को घर जाकर टीका लगाया गया। इधर स्वास्थ्य विभाग ने उम्मीद जताई थी कि बुधवार को महाअभियान में कुछ गांव में 100 फीसदी वैक्सीनेशन हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।
ड्राइव इन पर सुबह से आने लगे लोग

बारिश के चलते कई दिनों पहले प्रशासन द्वारा दशहरा मैदान स्थित ड्राइव इन वैक्सीनेशन सेंटर को बंद कर दिया था। लेकिन महाअभियान को लेकर मंगलवार दोपहर बाद से इस सेंटर को दोबारा तैयार किया गया। बुधवार सुबह से ही यहां वैक्सीन के लिए लोग पहुंचने लगे। लेकिन दोपहर बाद हितग्राहियों की संख्या काफी कम हो गई। यहां 2 हजार 700 वैक्सीन लगाई जाना थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो