scriptराजीव गांधी के जन्मदिन पर दिल्ली में जुटेंगे हजारों कांग्रेसी, सीएम ने मांगी जानकारी | Thousands Congressmen will gather in Delhi on Rajiv Gandhi's birthday | Patrika News

राजीव गांधी के जन्मदिन पर दिल्ली में जुटेंगे हजारों कांग्रेसी, सीएम ने मांगी जानकारी

locationइंदौरPublished: Aug 17, 2019 05:10:37 pm

22 अगस्त को आयोजित होगा बड़ा कार्यक्रम

indore

राजीव गांधी के जन्मदिन पर दिल्ली में जुटेंगे हजारों कांग्रेसी, सीएम ने मांगी जानकारी

इंदौर.पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्मदिन पर दिल्ली में कांग्रेसी जुटेंगे। यहां पर 22 अगस्त को एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें इंदौर से भी बड़ी संख्या में ड्डनेता जाएंगे, क्योंकि प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ ने नेताओं को दिल्ली पहुंचने के लिए आदेशित किया है। साथ ही दिल्ली जाने वाले नेताओं की जानकारी भी मांगी है।
must read : ट्विंकल डागरे हत्याकांड : मां के सामने पेश किया बेटी का मंगलसूत्र और चप्पल, 26 को क्रॉस एक्जामिनेशन

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्मदिन (20 अगस्त) के उपलक्ष्य में एक बड़ा कार्यक्रम करने जा रही है। राजीव के 75 वें जन्मदिन पर यह कार्यक्रम 22 अगस्त को शाम ४ बजे दिल्ली के इंदिरा इंडोर स्टेडियम में आयोजित होगा। इसमें देशभर के कांग्रेस नेताओं को बुलाया गया है जो कि कांग्रेस में किसी न किसी पद पर हैं। दिल्ली में आयोजित समारोह में शामिल होने के लिए इंदौर से भी बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता जाएंगे, क्योंकि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमल नाथ ने आदेश जारी कर दिल्ली जाने वाले नेताओं की जानकारी भी मांगी है।
must read : Heavy rain : भारी बारिश ने रोकी ट्रेनें, जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस शॉर्ट टर्मिनेट, ये गाडिय़ां निरस्त

इधर, शहर कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने कहा कि राजीव गांधी के जन्मदिन पर दिल्ली में आयोजित समारोह में प्रदेश के सभी अभा कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य, स्थायी एवं विशेष आमंत्रित सदस्य, राष्ट्रीय सचिव, प्रदेश सहित कार्यकारी अध्यक्ष, लोकसभा व राज्यसभा सदस्य, विधायक, जिला कांग्रेस अध्यक्ष, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व नेता प्रतिपक्ष, शहर अध्यक्ष, प्रकोष्ठ के चेयरमैन, मोर्चा संगठन के प्रदेशाध्यक्ष, नगर पालिक निगम, नगर पालिका, नगर परिषद और पचंयात के अध्यक्ष, वर्तमान नेता प्रतिपक्ष व पार्षद अन्य नेताओं को अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के आदेश प्रदेशाध्यक्ष नाथ दिए हैं। जो नेता दिल्ली जाएंगे, उनकी जानकारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी को देने के आदेश भी दिए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आयोजित समारोह में शामिल होने के लिए इंदौर से भी बड़ी संख्या में नेता जाएंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो