scriptहजारों बच्चों को आज मिलेगा लेपटॉप का पैसा | Thousands of children will get laptops money today | Patrika News

हजारों बच्चों को आज मिलेगा लेपटॉप का पैसा

locationइंदौरPublished: Jul 20, 2018 11:10:07 am

Submitted by:

Sanjay Rajak

जबलपुर से मुख्यमंत्री लाइव करेंगे विद्यार्थियों से संवाद, ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर पर आयोजित इस कार्यक्रम में 4 हजार से अधिक विद्यार्थी होंगे शामिल
 

indore

हजारों बच्चों को आज मिलेगा लेपटॉप का पैसा

इंदौर. न्यूज टुडे.
बीते शिक्षा सत्र में बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर अंक लाने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप देने की घोषणा मुख्यमंत्री काफी पहले ही कर चुके हैं। पिछले माह भोपाल में बड़ा आयोजन भी हो चुका है। अब पूरे प्रदेश में संभागीय स्तर पर यह कार्यक्रम किया जा रहा है। आज दोपहर १२.२० बजे से ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में इंदौर संभाग ६२८५ विद्यार्थियों को लैपटॉप का पैसा दिया जाएगा, जो कि मिशन वन क्लिक के माध्यम से सीधे उनके खाते में आ जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिक्षा मंत्री विजय शाह, महापौर मालिनी गौड़, जिला पंचायत अध्यक्ष कविता पाटीदार, विधायक कैलाश विजयवर्गीय, विधायक सुदर्शन गुप्ता आदि मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही दोपहर १ बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जबलपुर से लाइव होंगे और बच्चों को लैपटॉप के लिए राशि जारी करेंगे।
संयुक्त संचालक लोक शिक्षण जेके शर्मा ने बताया कि संभागभर के ६२८५ विद्यार्थियों को आज लेपटॉप के पैसे २५ हजार रुपए उनके खाते में डाले जाएंगे। कार्यक्रम में संभागभर से ४ हजार विद्यार्थी आ रहे हैं। हर जिले से विद्यार्थियों को लाने की जिम्मेदारी जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपी है। जबलपुर से मुख्यमंत्री चौहान दोपहर १ बजे दूरदर्शन चैनल पर लाइव रहेंगे। इस प्रसारण के लिए बीसीसी में बड़ा स्क्रीन लगाया गया है। इंदौर के १५०० विद्यार्थियों को राशि मिलेगी।
मिशन वन क्लिक…

मिशन वन क्लिक के माध्यम से एक साथ सभी बच्चों खाते में पैसा चला जाएगा। इसके लिए जबलपुर में सेटअप तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री चौहान एक क्लिक कर इंदौर सहित पूरे प्रदेश के चयनित विद्यार्थियों के खाते में पैसा डालेंगे।
हर जिले के दो विद्यार्थी होंगे सम्मानित

जेडी शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान हर जिले से दो विद्यार्थियों को शिक्षा मंत्री द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को कहा जा चुका है। सम्मान के तौर पर विद्यार्थियों को डमी चेक दिया जाएगा।
श्रमिकों के बच्चों से नहीं ली जाएगी फीस

हाल ही में स्कूल शिक्षा विभाग ने एक आदेश जारी किया है। पंजीकृत असंगठित श्रमिकों के बच्चों से किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। दरअसल सरकारी स्कूलों में नाम मात्र का शुल्क लिया जाता है। केवल बोर्ड परीक्षाओं दौरान परीक्षा शुल्क अधिक देना हेाता है, लेकिन अब पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को किसी भी तरह का शुल्क अदा नहीं करना होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो