गंगोत्री में एमपी के तीन लोगों की मौत, कार पर पहाड़ गिरने से दब गए सवार
इंदौरPublished: Jul 11, 2023 02:17:15 pm
कई परिजन घायल हुए, भोपाल के एक और देवास के दो तीर्थयात्रियों की मौत, गंगोत्री से दर्शन कर उत्तराखंड से लौट रहे थे तीनों


Three people of MP died in Gangotri Uttarakhand accident
इंदौर। एमपी के तीन लोगों की उत्तराखंड के गंगोत्री में मौत हो गई। ये तीनों तीर्थयात्रा पर गए थे और वापस आते समय ये हादसा हो गया। गंगनानी के पास उनके वाहनों पर पहाड़ का मलबा गिर गया। तीनों वाहनों में दब गए और चार तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। इनमें एक भोपाल की महिला थीं और दो देवास के थे। हादसे में कई परिजन भी घायल हुए हैं। पहाड़ गिरने के करीब 10 घंटे बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची थी।