script

खजराना गणेश पर तिल चतुर्थी महोत्सव शुक्रवार से – गुरुवार रात 12 बजे लगेगा 51 हजार लड्डुओं का भोग

locationइंदौरPublished: Jan 20, 2022 07:44:34 pm

Submitted by:

jay dwivedi

– महाकाल की तर्ज पर होगी दर्शन व्यवस्था, आधे घंटे से अधिक नहीं करना होगा इंतजार- स्वर्ण मुकुट पहनेंगे गजानन, कलेक्टर-निगमायुक्त करेंगे ध्वज पूजन

खजराना गणेश पर तिल चतुर्थी महोत्सव शुक्रवार से - गुरुवार रात 12 बजे लगेगा 51 हजार लड्डुओं का भोग

खजराना गणेश पर तिल चतुर्थी महोत्सव शुक्रवार से – गुरुवार रात 12 बजे लगेगा 51 हजार लड्डुओं का भोग

इंदौर. खजराना गणेश मंदिर पर परंपरागत तिल चतुर्थी महोत्सव शुक्रवार से प्रारंभ होगा। महोत्सव का शुभारंभ सुबह 10 बजे कलेक्टर एवं मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मनीषसिंह, मंदिर प्रशासक एवं निगमायुक्त प्रतिभा पाल और पुलिस कमिश्नर हरिनारायणाचारी मिश्र भगवान गणेश को भोग लगाकर करेंगे। भक्त मंडल की ओर से 51 हजार तिल-गुड़ के लड्डुओं का निर्माण कार्य गुरुवार को पूरा हुआ। गुरुवार रात 12 बजे श्रीगणेश को 51 हजार लड्डू समर्पित किए जाएंगे।
मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित अशोक भट्ट ने बताया, तीन दिनी तिल चतुर्थी महोत्सव पर मंदिर में धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला चलेगा। मंदिर को आकर्षक रोशनी एवं पुष्प सज्जा से शृंगारित किया गया है। भगवान को स्वर्ण आभूषण धारण कराए जाएंगे। भक्तमंडल के अरविंद बागड़ी एवं कैलाश पंत ने बताया, इस बार तिल चतुर्थी मेला नहीं लगेगा। मंडल की ओर से गत 16 जनवरी से 51 हजार लड्डुओं के निर्माण का कार्य भोजनशाला में प्रारंभ कर दिया गया था। सुबह 10 बजे प्रशासक, कलेक्टर और अन्य सदस्यों द्वारा ध्वजा पूजन कर गणेश को स्वर्ण मुकुट सहित सोने के अन्य अभूषण धारण कराए जाएंगे। इसके बाद लड्डुओं का वितरण शुरू होगा। श्रीधर झरकर छोटे पागल बाबा की भजन संध्या रात 8 बजे से होगी। मंदिर में दर्शन की व्यवस्था महाकाल की तर्ज पर रहेगी, जिससे भक्तों को आधे घंटे से अधिक की प्रतिक्षा नहीं करना पड़ेगी। शनिवार को गोंद के 11 हजार लड्डुओं का भोग लगेगा।
रोशनी से नहाया खजराना गणेश मंदिर
IMAGE CREDIT: Ravindra Sethiya
खजराना गणेश
IMAGE CREDIT: Ravindra Sethiya
रोशनी से नहाया खजराना गणेश मंदिर

खजराना गणेश मंदिर पर परंपरागत तिल चतुर्थी महोत्सव 21 जनवरी को मनाया जाएगा। इसके लिए मंदिर को आकर्षक रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। फव्वारों के फाउंडेशन टैंक में इसका अनुपम प्रतिरूप नजर आ रहा है।

ट्रेंडिंग वीडियो