scriptआज हनुमान मंदिर में जाकर सिंदुर और तेल करें अर्पण, रुके काम होंगे पूरे | Today, go to the Hanuman temple and offer vermilion and oil | Patrika News

आज हनुमान मंदिर में जाकर सिंदुर और तेल करें अर्पण, रुके काम होंगे पूरे

locationइंदौरPublished: May 11, 2019 11:06:17 am

आज हनुमान मंदिर में जाकर सिंदुर और तेल करें अर्पण, रुके काम होंगे पूरे

indore

आज हनुमान मंदिर में जाकर सिंदुर और तेल करें अर्पण, रुके काम होंगे पूरे

मेष
आलस्य से बचकर रहें, अन्यथा बने काम बिगड़ सकते हैं। कार्यों में रुकावट आ सकती है। महत्वपूर्ण कार्यों में हस्तक्षेप से नुकसान संभव है। आज लक्ष्मी माता को लाल फूल चढ़ाएं, कामना पूरी होगी।
वृषभ
दिन की शुरुआत आनंदप्रद रहेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। समाज में अच्छे लोगों से भेंट होगी, जो आपके हितचिंतक रहेंगे। आज लक्ष्मी नारायण के मंदिर में घी दान करें, कीर्ति बढ़ेगी।
मिथुन
जिसे आप किसी काम का न समझते थे, आज वही आपके कार्यों में सहभागी बनेगा। रिश्तेदारों से संपत्ति संबंधी विवाद बड़ा रूप ले सकता है, सतर्क रहें। आज लक्ष्मीजी को हलवे का भोग लगाएं और कार्य सिद्धि की कामना करें।
कर्क
सामाजिक कुछ लोग आपके किए कार्यों से नाखुश रहेंगे। आज कार्यों से परिजनों में प्रशंसा मिलेगी। मन में उत्साह बढ़ेगा, जिससे कार्य की गति बढ़ेगी। खर्चों में कमी करें। लक्ष्मीनारायण के मंदिर में आज लाल ध्वज अर्पण करें, विजय होगी।
सिंह
आपकी दिनचर्या में बदलाव होगा। भागीदारी में आपके द्वारा लिए गए निर्णयों से लाभ संभव है। नवीन योजनाओं में निवेश संभव है। लक्ष्मी माता को लाल फूल की माला अर्पण करें, सौभाग्य बढ़ेगा।
कन्या
व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। परिवार में तनाव से चिंता बढ़ेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। परोपकार में रुचि बढ़ेगी। धर्म कर्म में समय व्यतीत होगा। लक्ष्मीजी को सौंदर्य सामग्री अर्पण करें। कामना पूरी होगी।
तुला
दिन मध्यम है। संतान की आजीविका संबंधी समस्या का हल होगा। किसी शुभचिंतक से मेल-मुलाकात आत्मबल मजबूत करेगी। लक्ष्मीजी को सिंदूर और गुड़ से बने नैवेद्य अर्पण करें, विवाह बाधा दूर होगी।
वृश्चिक
आपकी मेहनत से व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। सश्रम किए गए कार्य सफल होंगे। पारिवारिक कष्ट एवं समस्याओं का अंत संभव है। माता को काजल और कमल गट्टे की माला अर्पण करे शत्रु परास्त होंगे।
धनु
आज आकस्मिक लाभ हो सकता है। निकटजनों की प्रगति से मन में प्रसन्नता होगी। परिश्रम से स्वयं के कार्यों में भी शुभ परिणाम मिलने की उम्मीद है। आज लक्ष्मी माता के मंदिर में 108 सरसों के तेल के दीपक लगाएं, मुकदमे में विजय होगी।
मकर
आपको पारिवारिक जिम्मेदारी बढऩे से व्यस्तता बढ़ेगी। आज कार्य में नवीनता के भी योग हैं। संतान के व्यवहार से समाज में सम्मान बढ़ेगा। दिन अनुकूल है।
कुम्भ
आपकी मेहनत के अनुरूप सफलता मिलने में संदेह है। आज किसी हनुमान मंदिर में जाकर सिंदूर और तेल अर्पण करें, रुके काम बनेंगे, सफलता मिलेगी।
मीन
बिना सोच विचार के कोई भी काम न करें। मांगलिक आयोजनों के लिए रूपरेखा में परिवर्तन होगा। अच्छे कार्यों के लाभकारी परिणाम मिलेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो