script

राशिफल : बिजनेस को लेकर सतर्क रहें ये राशि वाले, इनकी मांगलिक कार्यों की बाधा होगी दूर

locationइंदौरPublished: Sep 10, 2018 09:19:29 am

Submitted by:

amit mandloi

आज कुछ राशि के जातकों के परिवार में चल रहे विवाद खत्म हो जाएंगे।

rashi

राशिफल : बिजनेस को लेकर सतर्क रहें ये राशि वाले, इनकी मांगलिक कार्यों की बाधा होगी दूर

इंदौर. आज कुछ राशि के जातकों के परिवार में चल रहे विवाद खत्म हो जाएंगे। नए कारोबार में भी पूरी जानकारी निकालकर ही निवेश करें, अन्यथा नुकसान उठाना पड़ रहा है। ज्यो. पं श्यामनारायण व्यास ने बताया कि कुछ जातकों को नौकरी पाने के लिए भी भटकना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखने से सभी कार्य सफलतापूर्वक हो जाएंगे।
मेष : धनकोष में वृद्धि होगी। अपने कॅरियर के प्रति गंभीर निर्णय लेें। आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते हैं। मन में कई दुविधाएं चल रही हैं। आध्यात्मिक बल से लाभ होगा।
वृषभ : लम्बे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन है। महत्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। छात्रों के लिए समय मेहनत करने वाला है। ज्यादा घमंड से नुकसान आपको ही है।
मिथुन : कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा। आप कितना सोचते हैं पर करते कितना है। इस पर ध्यान दें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। भूमि भवन खरीदने में पूंजी लगानी पड़ सकती है।
कर्क : क्या करूं क्या न करूं इसी स्थिति से आप गुजर रहे हैं। शांति से फैसले लें। जल्दबाजी में कार्य न करें। वाहन खरीदने का मन बना रहे हैं। अपनी सोच को बदलें, लाभ होगा।
सिंह : आप दूसरों के लिए बुरा न सोचें। अपने आहार पर नियंत्रण रखें। पेट संबंधित रोग संभव। समय कम है। ज्यादा मन लगाकर अपने कार्य में लग जाएं। सफलता मिलेगी।

कन्या : जो करना चाहिए वो करिए। समय बर्बाद न करें। दूसरों की सीख में नुकसान कर बैठेंगे। शांति से विचार कर कोई निर्णय लें। आजीविका के स्रोत में वृद्धि के आसार हैं।
तुला : अपना जीवन जीने के केवल दो ही तरीके हैं। पहला यह मानना कि कोई चमत्कार नहीं होता है, दूसरा है कि हर वस्तु एक चमत्कार है। कर्म करें और अपने आपको कर्म को समर्पित कर दें। आर्थिक लाभ संभव।
वृश्चिक : संतान के विवाह मामलों में जल्दबाजी न करें। गलत निर्णय जीवन बदल सकता है। जोखिम भरे कार्य टालें। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी कार्यक्रम की रूपरेखा बनेगी।
धनु : जीवनसाथी के साथ विवाद संभव है। गृहस्थी के मामले आपसी सहमति से हल होंगे। मांगलिक कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। राजनीतिक मामलों में आप का विरोध होगा। विवाद न करें।
मकर : संतान की जरूरत पूरी करना अच्छी बात है पर उनकी जिद जायज हो। आपकी निर्णय शक्तिबहुत कमजोर है। इसलिए आप पिछड़ रहे हैं। अस्वस्थता रह सकती है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे।
कुंभ : क्रोध की अधिकता से आप अशांत रहेंगे। पिता से मतभेद समाप्त होंगे। नए कारोबार के बारे में पूरी जानकारी ले कर ही निवेश करें। परिवार में आ रहे समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे।
मीन : कोई चौंकाने वाला समाचार मिल सकता है। मनचाही नौकरी के लिए प्रयास करना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। पहनावे में गुलाबी रंग का प्रयोग ज्यादा करें, काम बनेंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो