scriptअधिकारी वर्ग के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है, इन्हें करना चाहिए दान-पुण्य | Today's day is very good for the official class, they should do charit | Patrika News
इंदौर

अधिकारी वर्ग के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है, इन्हें करना चाहिए दान-पुण्य

आज का राशिफल

इंदौरMay 17, 2019 / 10:51 am

रीना शर्मा

indore

अधिकारी वर्ग के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है, इन्हें करना चाहिए दान-पुण्य

मेष
अपने वाक्य चातुर्य से कार्य बना लेंगे। व्यापार व्यवसाय में यश कीर्ति की वृद्धि होगी। खेल जगत से जुड़े जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है। यात्रा से लाभ संभव है। समय पर कार्य करना सीखें।
वृषभ
वर्तमान समय शुभ फल देने वाला है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। बने काम बिगड़ सकते हैं। अपनी सोच को बदलें न कि दूसरों को बदलने की कोशिश करें।
मिथुन
संतान के विवाह की चिंता रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पूंजी निवेश से लाभ संभव। राज कार्य से जुड़े जातकों के लिए समय फलदायी है। अधिकारों का गलत प्रयोग न करें।
कर्क
व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी। स्वस्थ रहें, मस्त रहें। व्यर्थ चिंता छोड़ दें। खाद्य पदार्थ से जुड़े जातकों के लिए समय अति श्रेष्ठ है। समय रहते पंूजी निवेश कर दें।
सिंह
आपके व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे। जीवन में नई उड़ान भरने का समय आया है। इसका लाभ लें। पारिवारिकजनों से भेंट होगी। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे।
कन्या
धनकोष में वृद्धि होगी। अपने करियर के प्रति गंभीर निर्णय लें। आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते हैं। मन में कई दुविधाएं चल रही हैं। आध्यत्मिक बल से लाभ होगा।
तुला
लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन है। महत्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। छात्रों के लिए समय मेहनत करने वाला है। ज्यादा घमंड से नुकसान होगा।
वृश्चिक
कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा। आप कितना सोचते हैं, पर करते कितना है। इस पर ध्यान दें जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
धनु
क्या करू, क्या न करू इसी स्थिति से आप गुजर रहे हैं। शांति से फैसले ले, जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें। वाहन क्रय करने का मन बना रहे है। अपनी सोच को बदले लाभ होगा।
मकर
आप दूसरों के लिए बुरा न सोचें। अपने आहार पर नियंत्रण रखें। पेट संबंधित रोग संभव। समय कम है काम ज्यादा। मन लगाकर अपने कार्य में लग जाएं। सफलता मिलेगी।
कुम्भ
जो करना चाहिए वो करिये। फालतू समय बर्बाद न करें। दूसरों की सीख में अपना नुकसान कर बैठेंगे। आजीविका के स्रोत में वृद्धि के आसार हैं। पुराने निवेश से लाभ होगा।
मीन
कार्य की अधिकता के कारण जरूरी कार्य पूरे नहीं हो सकेंगे। उन्नति के पथ पर अग्रसर होंगे। अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम है। दान पुण्य से मन को शांति मिलेगी।

Home / Indore / अधिकारी वर्ग के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है, इन्हें करना चाहिए दान-पुण्य

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो