scriptRASHIFAL : मिथुन राशि के लोगों को आज अचानक मिलने वाली है कोई खुशखबरी, इनके सामने आएंगी चुनौतियां | Today's Horoscop : get some good news, People of Gemini are going | Patrika News

RASHIFAL : मिथुन राशि के लोगों को आज अचानक मिलने वाली है कोई खुशखबरी, इनके सामने आएंगी चुनौतियां

locationइंदौरPublished: Sep 26, 2019 05:01:59 pm

आज का राशिफल : जानें आपका कैसा होगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal

Aaj ka Rashifal

इंदौर. आश्विन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि शुक्रवार यानि 27 सितंबर को है। इसके साथ ही शुक्रवार को श्राद्ध का चौदहवां दिन है। चतुर्दशी तिथि 11 बजकर 04 मिनट से शुरू होकर शनिवार यानि 28 सितंबर की भोर 03 बजकर 46 मिनट तक रहेगी। राशिनुसार जानें कैसा होगा आपका आज का दिन।
मेष राशि
आपका काम मन-मुताबिक पूरा होगा। मित्रों के साथ किसी खास विषय पर बातचीत होगी, जिससे आपको फायदा होगा। आपका दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। आज आपको काम के कुछ अच्छे अवसर मिलेंगे। साथ ही कई तरह के अनुभव भी आपको मिलेंगे। बच्चों के दिमाग में कोई रचनात्मक कार्य आ सकता है। आप उस पर आगे काम करने की भी सोच सकते हैं। आपको कारोबार में सफलता मिलेगी। आप खुद को शांत बनाये रखने की कोशिश करेंगे। किसी जरूरी काम में परिवार वालों की मदद मिलेगी। शिवलिंग पर जल चढ़ाएं, धन में बढ़ोतरी होगी।
वृष राशि
आप परिवार वालों के साथ बेहतर समय बिताएंगे। जो लोग मार्केटिंग से जुड़े हुए हैं, आज उन्हें तरक्की के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। किसी बड़े की मदद करने से आप राहत महसूस करेंगे। आज कार्यक्षेत्र में हर तरह की चुनौतियों का सामना करने में आप सक्षम रहेंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा। आप करियर में नए आयाम स्थापित करेंगे। आर्थिक मामलों में आपको लाभ मिलेगा। आर्ट्स स्टूडेंट्स को करियर में सफलता मिलेगी। माता-पिता का आशीर्वाद लें, घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।
मिथुन राशि
आज ऑफिस में आपको बड़े अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आपकी आमदनी में इज़ाफ़ा होने के आसार नजऱ आ रहे हैं। आज आप खुद को तरोताज़ा महसूस करेंगे। इस राशि के राजनीति से जुड़े लोगों के लिये आज विदेश दौरे के चांस बन रहे हैं। घर परिवार का वातावरण शांतिदायक बना रहेगा। आध्यात्मिकता की ओर आपका रुझान रहेगा। जीवनसाथी के साथ धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। शिव चालीसा का पाठ करें, जीवन में सभी लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।
कर्क राशि
आज आपको कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। सोच विचार कर ही फैसला लेना लाभदायक रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामले में थोड़ी अड़चनें आ सकती हैं। लंबे समय से रुका हुआ काम आज पूरा होगा, जिससे आपकी खुशियों में थोड़ा इजाफा होगा। आप जो भी काम करने कीसोचेंगे, उसे लेकर पॉजीटिव नज़रिया रखने से सब काम अच्छे से होंगे। आपको बच्चों की सेहतका थोड़ा ख्याल रखना चाहिए। उनके खान-पान पर भी आपको पूरी तरह से नजर बनाये रखनी चाहिए। शिव मंदिर में दूध का दान करें, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी।
सिंह राशि
आपको किसी मित्र की सहायता करने का मौका मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। आपको अपने खर्चों और आमदनी के बीच संतुलन बनाकर रखना चाहिए। आज आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना चाहिए। लवमेट के लिए दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। उचित मेहनत से आप सफलता प्राप्त कर सकेंगे। आप अपने भविष्य के लिए नये कदम उठायेंगे। मंदिर में मिश्री दान करें, आपकी सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी।
कन्या राशि
आज आप खुद को एनर्जी से भरा हुआ महसूस करेंगे। आप जिस भी काम को करेंगे, वो समय से पूरा हो जायेगा। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। किसी जरूरीकामकाज से यात्रा के योग बन रहे हैं। आज जीवनसाथी को किसी काम में सफलता मिलने से आपको खुशी होगी। प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों के लिए दिन फायदेमंद रहने वाला है। बॉस के साथ संबंधों में मजबूती आयेगी। उनके साथ किसी खास मामले पर आज बातचीत कर सकते हैं। शिवलिंग को प्रणाम करें, काम में सफलता जरूर मिलेगी।
तुला राशि
आज आप दोस्तों के साथ घूमने की प्लानिंग करेंगे। डिजिटल मीडिया से जुड़े स्टूडेंट्स के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है। काम में सफलता पाने के लिए मेहनत करने की जरूरत है। अगर आप शादी-शुदा हैं, तो आज किसी भी काम को शुरू करने से पहले जीवनसाथी की सलाह लेना बेहतर रहेगा। कुछ मामलों में आज आप अपनी बातों पर कॉन्फिडेंट नहीं रह पायेंगे। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक रहेगा। आज कोई नया दोस्त बनाने से पहलेआपको अच्छे से सोच-विचार कर लेना चाहिए। गायत्री मंत्र का पाठ करें, आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा।
वृश्चिक राशि
आज आपकी कोई न कोई इच्छा जरूर पूरी होगी। समाज में आपका मान- सम्मान बढ़ेगा। कुछ दिनों से रुका हुआ काम परिवार वालों की मदद से पूरा हो जायेगा। जीवनसाथी के साथ किसी विषय पर चर्चा करेंगे। इससे आपकी समस्या का हल आसानीसे निकल जायेगा। कंप्यूटर स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। सफलता आपके बेहद करीब है। आज ऑफिस के वातावरण में कुछ अच्छे बदलाव आयेंगे7 आपके खास काम पूरे होंगे। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा। शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं, रिश्ते मधुर होंगे।
धनु राशि
आज आपका मन आध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा। परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जायेंगे। ऑफिस में आपके काम की तारी? होगी। आपको सहकर्मियों का पूरा-पूरा सपोर्ट मिलेगा। अगर आप किसी से प्यार करते हैं और उसे अपनी दिल की बात बताना चाहते हैं, तो आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आज किसी रचनात्मक काम से आपको धन लाभ हो सकता है। सेहत के लिहाज से आप खुद को बेहतर महसूस करेंगे। आज भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। मंदिर में घी का दीपक जलाएं, आपका दिन मंगलमय रहेगा।
मकर राशि
आज अधिकारियों से व्यवहार में सावधानी रखनी चाहिए। आपको धन लाभ के नए सोर्स मिलते – मिलते रह सकते हैं। परिवार वालों के साथ समय अच्छा रहेगा। बचपन के किसी फ्रेंड से आपकी मुलाकात होने की संभावना है। दिनभर के कामों से शाम को थोड़ी थकान महसूस हो सकती है। आज आप बहुत हद तक व्यस्त रहेंगे।आपका बना-बनाया कोई काम बिगड़ सकता है। आपको किसी तरह के वाद-विवाद से बचने की कोशिश करनी चाहिए। शिवलिंग पर धतूरा च?ाएं, चीज़ें बेहतर होंगी।
कुंभ राशि
आज लोगों का विश्वास आप पर बना रहेगा। हाई एजुकेशन पाने की इच्छा रखने वाले स्टूडेंट्स के लिये दिन अनुकूल रहने वाला है। सफलता आपके कदम चूमेगी। आज संतान की ओर से आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा। भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य उत्तम रहेगा। रोजमर्रा के कामों से आपको फायदा होगा। कारोबारियों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आज नए लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक हो सकती है। नम शिवाय – मंत्र का 11 बार जप करें, धन लाभ के अवसर मिलेंगे।
मीन राशि
आज कोई व्यक्ति आपके लिए मददगार साबित होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छे ऑफर्स आने के योग बन रहे हैं। मन में किसी बात को लेकर उत्सुकता बनी रहेगी। संतान पक्ष से आपको खुशी मिलने के संकेत हैं। आप अपनी बेहतर सोच से किसी नाजुक हालात को संभालने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बढय़िा रहेगा। आपकोव्यापार में मुनाफा होगा। ऑफिस में किसी सहकर्मी से आपकी दोस्ती मजबूत हो सकती है। आप उनके साथ बैठकर कॉफी का आनंद उठा सकते हैं। मंदिर में तिल दान करें, सबके साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा।

ट्रेंडिंग वीडियो