इंदौर

समाज के कामों में उत्साहपूर्वक लेंगे भाग, नौकरी में पदोन्नति के योग

आज का राशिफल

इंदौरAug 08, 2019 / 04:19 pm

रीना शर्मा

समाज के कामों में उत्साहपूर्वक लेंगे भागए, नौकरी में पदोन्नति के योग

मेष
निजी जीवन में कठोर निर्णय लेने होंगे। आज पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। आपकी वाणी पर संयम आवश्यक है। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे।
वृष
घर गृहस्थी की भागदौड़ में व्यस्त रहेंगे। आप अपना संपर्क बढ़ाने के प्रयास करेंगे। आज का आर्थिक निवेश लाभकारी रहेगा। धन संबंधी काम पूरे होंगे।

मिथुन
दूसरों की जीवनशैली देख कर अपना रहन सहन बदलने के प्रयास करेंगे। व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें और उन्हें भी समय दें।
कर्क
काम के तरीकों को बदलें। घर की साज-सज्जा पर भारी खर्च होने की संभावना है। आज कर्ज लेने से बचना चाहिए। नई योजनाएं प्रारंभ होंगी। मांगलिक कार्य की योजना बनेगी।

सिंह
दिन उपयुक्त है। दूसरों के हित के लिए आप सदैव तत्पर रहते हैं पर आपको लोगों से निराशाजनक व्यवहार मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं।
कन्या
आप की सूझबूझ और दूरदर्शिता से व्यापार में लाभ होगा। दोस्तों का सहयोग एवं समर्थन मिलेगा। राजनीती में नए संबंध लाभदायी सिद्ध होंगे। आज कार्य आपकी योजनाओं के अनुसार हो सकेंगे।

तुला
क्रोध की अधिकता रहेगी। परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। व्यापार-व्यवसाय पर ध्यान नही दे रहे हैं। समय पर संभल जाएं। निजी जीवन में व्यस्तता रहेगी। अपनों पर व्यर्थ में शंका न करें।

वृश्चिक
करियर को लेकर चिंतित रहेंगे। शीघ्रता नहीं करें। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह बखूबी कर पाएंगे। कर्मचारियों के कारण अप्रसन्न रहेगा।

धनु
आप दूसरों की मदद करने में सदैव तैयार रहते हैं। आज खर्च अनावश्यक रूप से बढ़ेंगे। अपने दु:ख को छुपा रहे हैं। आज खुशखबर मिलने का दिन है। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं।

मकर
दूसरों की बातों पर जल्द विश्वास कर लेते हैं। आज आर्थिक योग प्रबल हैं। सामाजिक कार्यों से सुयश एवं प्रभाव में वृद्धि हो सकेगी। कार्य स्थल पर नई योजना के बारे में चर्चा होगी।

कुंभ
अपनी बातों से लोगों को आकर्षित करेंगे। प्रियजन के साथ समय का सदुपयोग होगा। वाद-विवाद और झगड़े से मानसिक कष्ट बढ़ेगा। मन में निराशा होगी।

मीन
पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। वाणी संयम आवश्यक है। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। धार्मिक यात्रा हो सकती है। वाणी पर संयम भी आवश्यक है।

Home / Indore / समाज के कामों में उत्साहपूर्वक लेंगे भाग, नौकरी में पदोन्नति के योग

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.