script

वृषभ राशि वाले रहें सतर्क, किस्मत में होगा अचानक बदलाव, जानें कैसा होगा इन राशि वालों का दिन

locationइंदौरPublished: Sep 13, 2019 06:01:20 pm

आज का राशिफल – जानें कैसा रहेगा आपका 14 सितंबर का दिन

वृषभ राशि वाले रहें सतर्क, किस्मत में होगा अचानक बदलाव, जानें कैसा होगा इन राशि वालों का दिन

वृषभ राशि वाले रहें सतर्क, किस्मत में होगा अचानक बदलाव, जानें कैसा होगा इन राशि वालों का दिन

इंदौर. भाद्रपद शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है, लेकिन पूर्णिमा तिथि सुबह 10 बजकर 03 मिनट तक ही रहेगी, उसके बाद आश्विन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि लग जाएगी। लिहाजा प्रतिपदा तिथि का श्राद्ध आज ही यानि 14 सितंबर को ही किया जाएगा। मुकदमा दायर करने या अपनी बात रखने के योग रात 10.25 से अगली सुबह सूर्योदय तक रहेगा।
मेष राशि
आज कुछ लोगों की मदद से आपके काम पूरे होंगे। आपको कोई अच्छी खुशखबरी मिलेगी। पार्टनर आपकी हर बात को समझने की कोशिश करेंगे। जीवनसाथी किसी काम में आपसे सलाह भी लेंगे। रिश्तों के मामले में नयापन आयेगा। आप करियर में कुछ नया करने के बारे में सोच सकते हैं। कोई नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आपको नए और अच्छे मौके मिलेंगे। मंदिर में तिल दान करें, रिश्ते मजबूत होंगे।
वृष राशि
आज दाम्पत्य संबंध मधुर होंगे। रोजमर्रा के कामों से आपको फायदा होगा। आज आप कारोबार में पैसा लगाने के बारे में सोच सकते हैं। आज आपको कई नये काम करने के मौके मिलेंगे, जिनमें आप सफल होंगे। आप दूसरों की मदद के लिये तैयार रहेंगे। परिवार में लाभ की स्थिति बनेगी। किसी रचनात्मक काम से आपको फायदा होगा। आपका कुछ समय मौज-मस्ती में बीतेगा। आज घर में किसी शुभ प्रसंग का आयोजन भी हो सकता है। आपकी कार्यक्षमता में बढ़ोतरी होगी। ब्राह्मण के पैर छूकर आशीर्वाद लें, आपको धन लाभ होगा।
मिथुन राशि
आज आपके अधूरे काम पूरे हो जायेंगे। आपको कुछ नए मौके मिलने की संभावना बन रही है। सबके साथ मिल कर किये गए कामों से आपको बहुत हद तक सफलता मिल सकती है। प्रेम-प्रसंग में सब कुछ अच्छा रहेगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आप कोई नई बात सीख सकते हैं। किसी काम से आप लंबी यात्रा कर सकते हैं। ये यात्रा आपके लिये बहुत सुखद रहेगी । व्यापार में उचित लाभ की प्राप्ति होगी। आप किसी नए काम की योजना बना सकते हैं। कुत्ते को रोटी खिलाएं, आपके सभी काम सफल होंगे।
कर्क राशि
आज आपका दिन व्यस्तता में बीतेगा। आप कोई नई जिम्मेदारी लेने में थोड़ा संकोच कर सकते हैं। आपके ऊपर काम का प्रेशर आ सकता है। आपके खास काम अटकने की भी संभावना है। जीवनसाथी के साथ आपका बेहतर तालमेल बना रहेगा। वो आपकी बातों को समझने की पूरी कोशिश करेंगे। आपकी भौतिक सुख-सुविधाएं बनी रहेंगी। लेकिन काम पूरा होने के मामले में आपकी कोशिशों में कुछ कमी रह सकती है। कला और साहित्य के क्षेत्र में आपका रुझान होगा। आपको माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। कुछ खास कामों में दोस्तों से मदद मिलेगी। जरूरतमंद को कुछ दान करें, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी।
सिंह राशि
आज आपको पुरानी झंझटों में पडऩे से बचना चाहिए। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं। आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना चाहिए। आज कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होने की संभावना है। आपको उनसे संभलकर बात करनी चाहिए। निवेश के मामले में आपको कोई नई सलाह मिल सकती है। कंप्यूटर के छात्र के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है। सफलता पाने के लिए आपको अभी और मेहनत करने की जरूरत है। मंदिर में कुछ समय बिताएं, आपकी सभी समस्याओं का हल निकलेगा।
कन्या राशि
आज का दिन सुनहरे पल लेकर आयेगा। नए कार्यों में आपको भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। लेखन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे। आज किसी काम में बच्चों की सलाह फायदेमंद रहेगी। आज दोस्तों के साथ मूवी जाने का प्लान बनायेंगे। नौकरीपेशा वालों के लिए दिन फेवरेबल रहने वाला है। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। जो लोग फिल्म से जुड़े हैं, उनको आज काम का कोई बढिय़ा ऑफर मिल सकता है। मन्दिर में सरसों का तेल दान करें, करियर में सफलता मिलेगी।
वृषभ राशि वाले रहें सतर्क, किस्मत में होगा अचानक बदलाव, जानें कैसा होगा इन राशि वालों का दिन
तुला राशि
आज आपके सभी काम मन-मुताबिक पूरे होंगे, लेकिन जरूरत से ज्यादा एकाग्रता के कारण से परेशानी हो सकती है। काम के प्रेशर से बाहर निकलकर आपको कुछ समय बच्चों के साथ बिताना चाहिए। इससे आपको अच्छा लगेगा। आपको आज कुछ मनोरंजन के मौके भी मिलेंगे। आज आप किसी सामाजिक कार्य में हिस्सा ले सकते हैं। संतान से कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है। अनजान, लेकिन महत्वपूर्ण लोगों से आपकी जान-पहचान बढ़ेगी। माता-पिता का आशीर्वाद लें, आपकी सभी समस्याओं का हल निकलेगा।
वृश्चिक राशि
आज दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे। आप खुद को तंदरुस्त महसूस करेंगे। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। आपके परिवार में सुख-सौभाग्य बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करेंगे। ऑफिस में उच्चधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। आज आप कुछ नये विचारों पर भी काम करेंगे। आपको सोशल वर्क करने का मौका मिल सकता है। कुल मिलाकर दिन अच्छा रहेगा। मंदिर में काली उड़द दान करें, आपके साथ सब कुछ अच्छा होगा
धनु राशि
आज दोस्ती के रिश्ते मजबूत होंगे। कारोबारियों को उम्मीद से ज्यादा लाभ होगा। ऑफिस में अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा। दूसरे लोग आपकी योजना से काफी प्रभावित होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। लवमेट के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। परिवार के लोग आपके लिए मददगार होंगे। किस्मत के सहयोग से जो भी होगा, आपके फेवर में होगा। जो लोग किसी तरह की हॉस्पिटलिटी सर्विस से जु?े हैं, आज उन्हें उन्नति के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। अपने गुरु को प्रणाम करें, धन में वृद्धि होगी।
मकर राशि
आज आपको कोई बड़ा काम करने से बचना चाहिए। आज आप थोड़े सुस्त हो सकते हैं। संतान से कुछ विवाद की संभावना बन रही है। आपको किसी मामले को आज बातचीत और शांति से सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए। परिवार वालों के साथ अधिक-से-अधिक समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी से आपके संबंध बेहतर होंगे। बाकी सब कुछ रूटीन में रहेगा। आप सामान्य तौर पर अपना काम करेंगे। आपकी सेहत ठीक बनी रहेगी। मंदिर में फल दान करें, आपके साथ सब अच्छा होगा।
कुंभ राशि
आज आपकी कई योजनाएँ समय से पूरी होंगी। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिलेगी। अपनी बढ़ी ऊर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे। आज किसी काम में आपको कुछ लोगों से बड़ी आसानी से मदद मिल जायेगी। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। आज आपको कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। अगर कोर्ट-कचहरी का कोई मामला है, तो वो आज आपके पक्ष में रहेगा। आपकी इच्छा पूरी होगी। अनाथालय में जाकर कुछ दान करें, आपके सभी काम बनेंगे।
मीन राशि
आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। फिलॉस्फी के स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। आपको काम में महारत हासिर होगी। आज पैसों के मामलों में आपको लाभ मिलेगा। ऑफिस में दिन आसानी से बीतेगा। आपको घर में सबकी जरूरतों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। आपको अच्छा लगेगा। आज लोग आपके काम और व्यवहार से प्रभावित होंगे। माता की सेहत अच्छी बनी रहेगी। पीपल के पेड़ को प्रणाम करें, संतान की तरक्की सुनिश्चित होगी।

ट्रेंडिंग वीडियो