मिथुन – कोई बड़े मामले पर फैसला ले सकते है। परिवार में प्रेम बढ़ेगा। आज का दिन आपके लिए एनर्जी से भरपूर है। किसी के फोन से कोई पुराने झगड़े या विवाद का हल निकल आएगा। नए वाहन का सौदा फायदेमंद हो सकता है। घर का माहौल काफी शांतिपूर्ण होगा। बड़े बुजुर्गों से बहस में न उलझें।
कर्क – कोई कार्य हो जाने का खुशी होगी। कहीं ऐसा न हो दोराहे में ही फंसे हैं और बाजी मारने के लिए कोई और ही आगे निकल जाएं। घर के छोटे सदस्यों के साथ उनके काम में हाथ बंटाएंगे, तो खुशी भी मिलेगी और दूरगामी फायदे भी होंगे। छोटी मोटी यात्रा हो सकती है।
सिंह – अगर कहीं खजाना हाथ लग जाए तो उसी वस्तु को उठाना चाहिए जिसको आप आसानी से इस्तेमाल कर सकें। आज सुबह से ही आप काफी पॉजिटिव फील करेंगे। स्वास्थ्य के मामले में भी मामला पॉजीटिव ही रहेगा। कोई भी कदम न उठाएं, जिससे उनका उत्साह कम हो। आपके सामने शाम तक पैसे कमाने के मौके आएंगे। धैर्य रखें समय आपके अनुकूल है।
कन्या – व्यक्तिगत कामों में कार्य करने की आवशकता है। किसी किस्मत वाले से जरूर पूछें कि उसने सब कुछ पाने के लिए कितने पापड़ बेले हैं। आज प्यार के मामले में थोड़ा धीरज रखने की जरूरत है। सारे हालात का जायजा लेने के बाद ही कोई कदम उठाना ठीक रहेगा। जल्दबाजी में कोई कदम नहीं उठाएं। तो सारा मामला आपके हक में होने के चांसेज हैं। आज बिजनेस के काम को किनारे ही रखें तो अच्छा रहेगा।
तुला – मन में सुख शांति रहेगी मनचाहे कार्य पूरे होंगे। प्रयास करते रहना ही ठीक है। सफलता अवश्य आपके हाथ में होगी। आज पैसे की प्रॉब्लम खत्म हो जाएगी। आर्थिक रूप से आप सहज फील करेंगे। मानसिक शांति के लिए पार्टी की बजाय चुपचाप घर में शांति से समय बीताना ज्यादा अच्छा रहेगा। रोजमर्रा की जिंदगी से हटकर कुछ नया करने से आपको बहुत अच्छा लगेगा।
वृश्चिक – अनावश्यक खर्च का बोझ बढ़ सकता है। कभी-कभी जीवन भर परीक्षा खत्म नहीं होती है पर धैर्य रखने की एक सीमा होती है। आज का दिन आपके लिए आराम और अवकाश का हो सकता है। घर के छोटे मोटे कामों को निपटाने से दिल को सुकून मिलेगा। आसपास की छोटी मोटी यात्रा करेंगे। जान पहचान के लोगों के साथ छोटी सी गैदरिंग कामयाब हो सकती है।
धनु – उत्तरदायित्व और अधिक कार्यभार से व्यस्तता बढ़ेगी। मात्र लम्बा दिखाई देने से कद नहीं बढ़ जाता है। आज दिन भर खुशी व उत्साह का माहौल रहेगा। पिछले कुछ समय से आपके किसी शुभ काम में आर ही रूकावटें दूर होंगी। करीबी रिश्तेदारों के साथ मुलाकात काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। बच्चों के साथ टाइम शेयर करके उनके उत्साह में काफी बढ़ोतरी कर सकते हैं। पॉजिटिव सोचें।
मकर – अड़चनें दूर होगी। आज घर में रहकर अपनी हॉबी को पूर्ण करने के लिए कोई नया काम करने का मन करेगा। खुद के साथ ज्यादा वक्त गुजारेंगे तो काफी फ्रेश महसूस करेंगे। दिमाग पर ज्यादा बोझ न डालें और रिलेक्स करने की कोशिश करें।
कुंभ – महत्व के काम को समय पर बना लें अल्प परिश्रम से हलका लाभ होगा। मन प्रसन्न रहेगा। आज आपको रोमांटिक पार्टनर सुबह से ही आपके किसी फैसले की आलोचना कर सकता है, इसलिए उसकी खुशी को देखते हुए अपने प्लान में थोड़ा फेरबदल करना पड़ सकता है। शाम का समय घर के कामों को निपटाने में बीतेगा। घर के सदस्य आपके काम में आपका सहयोग करेंगे।
मीन – बिगड़े अचानक से बन सकते है। आज का अधिकांश समय निराशा मय ही रहेगा। आपके लिए आज का दिन कुछ धीमा है। ज्यादा समय घर पर ही गुजारने में समझदारी है। बहुत दिनों से छूट रहे कामों को आज निपटा लेने के लिए काफी समय मिल जाएगा।