scriptआज का दिन रहेगा मंगलकारी, श्रेष्ठजनों से होगी आपकी भेंट | Today will be the day, the good will be your gift | Patrika News

आज का दिन रहेगा मंगलकारी, श्रेष्ठजनों से होगी आपकी भेंट

locationइंदौरPublished: May 13, 2019 06:12:23 pm

आज का राशिफल

indore

आज का दिन रहेगा मंगलकारी, श्रेष्ठजनों से होगी आपकी भेंट

मेष
मानसिकता बदलने से स्थिति अनुकूल होगी। पारिवारिक आयोजनों में सहभागिता करेंगे। आकस्मिक लाभ प्राप्ति के योग हैं। मेहनत के बावजूद सफलता न मिलने से तनाव रहेगा।
वृषभ
दिन मंगलकारी रहेगा। नए नियमों का पालन करेंगे। श्रेष्ठजनों से भेंट होगी। नई योजनाओं से लाभ होगा। परिजनों से शुभ समाचार मिलेंगे। संतान सुख मिलेगा।
मिथुन
आप चाहते हैं की परिजन आपको प्रेम करें इसके लिए पहले आपको उन्हें प्रेम देना होगा, क्योंकि प्रकृति का नियम है, जो बोया है वही निकलेगा। कार्यक्षेत्र की बाधाएं दूर होने के आसार हैं।
कर्क
कार्यस्थल पर आपके द्वारा किये कार्यों से सहकर्मियो को ईष्र्या होगी। लंबे समय से रुके कार्य पूरे होने की संभावना है। परिवार में उत्तरदायित्व की पूर्ति कर पाएंगे। वाणी पर संयम रखें।
सिंह
आप बहुत ज्यादा बोलते हैं। अपने विचारों पर संयम रखें। संपत्ति के क्रय विक्रय से लाभ होगा। नौकरी करने वालों से अधिकारी वर्ग संतुष्ट रहेगा।
कन्या
जिंदगी में यह हुनर भी आजमाना चाहिए। जंग अगर अपनों से हो तो हार जाना चाहिए। अपनों से दूरियां खत्म करें। कार्यक्षमता में कमी आएगी। पेट संबंधित रोग से ग्रस्त रहेंगे। पूछ परख बढ़ेगी।
तुला
अपने स्वभाव में नम्र और सहज बनें। नौकरी में कार्यकुशलता का लाभ मिलेगा। आय में वृद्धि के योग बन रहे है। विरोधी आपकी छवि खराब करेंगे। परिवार के सदस्यों की प्रगति होगी।
वृश्चिक
आप की महत्वता लोगों को पता चलेगी। यश, सफलता मिलेगी। निर्माण कार्य में रुके काम पूरे होने के योग हैं। परिवार में किसी चिंताजनक मुद्दों पर चर्चा होगी।
धनु
कारोबार में विश्वासप्रद वातावरण रहेगा। नौकरी में परिश्रम का उचित फल मिल सकेगा। परिवार में कार्य की प्रशंसा होगी। किसी सरकारी कार्य के न होने से व्याकुल रहेंगे। पिता का मार्गदर्शन मिलेगा।
मकर
आपके महत्व को स्वीकार किया जाएगा। सुखद एवं सफल यात्रा के योग बनेंगे। योग्यता, अनुभवों का लाभ मिलेगा। परिवार में समस्या रह सकती है। धार्मिक आयोजन होंगे।
कुंभ
नौकरी के लिए बेहतर प्रस्ताव आएंगे। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। सुख साधनों में वृद्धि होगी। निवेश में जल्दबाजी न करें। आय में वृद्धि होगी।
मीन
आपकी अपनी जिद के कारण आप अपना नुकसान कर बैठेंगे। बहनों से अनबन हो सकती है। पारिवारिक चिंता से मन खिन्न रहेगा। अधिक खर्च न करें अन्यथा परेशानी हो सकती है।

ट्रेंडिंग वीडियो