इंदौर

आज होगी पुराने मित्रों से मुलाकात, इन दो राशि वालों को मिलेंगे शुभ समाचार

आज का राशिफल

इंदौरMar 25, 2019 / 10:38 am

रीना शर्मा

आज होगी पुराने मित्रों से मुलाकात, इन दो राशि वालों को मिलेंगे शुभ समाचार

मेष
कार्यों में रुकावट आ सकती है। कार्य स्थल पर बार-बार खराब हो रही मशीनरी के लिए आपने कार्य स्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन कराने से लाभ होगा। संतान के विवाह प्रस्ताव आज आ सकते हैं।
वृषभ

मांगलिक कार्यों में खर्च होगा। विरोधी सक्रिय होंगे। कारोबार में विस्तार होगा। नए मित्र बनेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। रिश्तों में दरार आ सकती है।

मिथुन

पारिवारिक सौहार्द बना रहेगा। किसी रिश्तेदार की मदद से कार्य पूर्ण होंगे। व्यापार में परिवर्तन के योग हैं। ससुराल पक्ष से सुखद समाचार प्राप्त होंगे।
कर्क

अपने प्रोफेशन से आप ना खुश हैं। समय के साथ स्थिति आपके अनुकूल बनेगी। जीवनसाथी का व्यवहार मनोबल बढ़ाएगा। कर्ज लेने की स्थिति निर्मित हो सकती है।

सिंह

अपने सहकर्मियों से बातों में नर्मी लाए। विदेश में व्यापार स्थापित करने का विचार सफल होगा। नौकरी बदलने के योग बन रहे हैं। किसी की सिफारिश से काम बन सकता है।
कन्या

हितकारी समय चल रहा है। सप्रयोजन यात्रा से लाभ होगा। महत्वपूर्ण अनुबंध आज हो सकते हैं। नेत्र रोग से पीडि़त रहेंगे। समय पर कार्य करना सीखे।

तुला

समय की अनुकूलता का आभास होगा। परिवारजनों के सहयोग से कोई बड़ा काम हो सकता है। जमीन जायदाद से संबंधित मामले आज सुलझ सकते हैं। न्याय पक्ष मजबूत होगा।
वृश्चिक

दिन की शुरुआत में आलस के चलते कुछ न करने का मन होगा। जरूरी कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करें। लेन-देन में सावधानी रखें। पुराने मित्रों से भेंट होगी। निवेश से लाभ संभव।
धनु

कारखाने में नई मशीनरी के लगने से लाभ होगा। समय अपने पराये की पहचान करा देगा। जीवन साथी के व्यवहार में परिवर्तन आएगा। वाहन सुख संभव। यात्रा हो सकती है।

मकर
आपकी चंचलता के चलते संबंध कमजोर होंगे। किसी भी कार्य को करने से पहले उसे समझें, उसके प्रति समर्पित रहें तो ही आप सफल होंगे। शेयर वायदा से जुड़े लोग आज सतर्कता से निवेश करें। न्याय पक्ष कमजोर रहेगा।
कुम्भ

समय रहते कार्यों को पूर्ण करें। लंबे समय स्व भूमि संबंधी कार्य रुका हुआ है। उसके प्रति आप लापरवाही कर रहे हैं। समय रहते कार्य करें, अन्यता भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
मीन

किसी भी कार्य को करने के लिए आत्मविश्वास होना चाहिए। हिम्मत से आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी। घरेलू खर्च बढ़ेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है।

Home / Indore / आज होगी पुराने मित्रों से मुलाकात, इन दो राशि वालों को मिलेंगे शुभ समाचार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.