scriptआज आपके मान-प्रतिष्ठा में वृध्दि होगी, इन राशि वालों को मिलेंगे ढेर सारे उपहार | Today your values and reputation will increase | Patrika News

आज आपके मान-प्रतिष्ठा में वृध्दि होगी, इन राशि वालों को मिलेंगे ढेर सारे उपहार

locationइंदौरPublished: Jun 26, 2019 05:10:04 pm

आज का राशिफल

indore

आज आपके मान-प्रतिष्ठा में वृध्दि होगी, इन राशि वालों को मिलेंगे ढेर सारे उपहार

मेष
आप व्यर्थ के दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें। निजी जीवन पर भी ध्यान दें। संतान के रूखे व्यवहार के कारण मन अप्रसन्न रहेगा। व्यापार में मन नहीं लगेगा। वाणी पर संयम रखें।
वृषभ
आज का दिन कई अनुभवों से युक्त होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आपकी सफलता के कारण आपकी कीर्ति बढ़ेगी। निजी खर्च बढ़ेंगे। समय का दुरुपयोग न करें।
मिथुन
आय से अधिक खर्च न करें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। आपके प्रयासों से व्यवसाय का तनाव समाप्त हो सकेगा। कारोबार में नए प्रस्ताव मन में उत्साह पैदा करेंगे। खान-पान में सावधानी रखें।
कर्क
आज व्यापार में अधिक लाभ प्राप्ति के योग हैं। जोखिम भरे कार्य से बचना चाहिए। कार्य व्यवसाय में सफलता मिल सकेगी। दोस्तों के साथ आज यात्रा के योग बन रहे हैं।
सिंह
अपनी सोच को बदलें। प्रतियोगी परीक्षा में प्रयत्न करें, सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। पिता से मनमुटाव हो सकता हे। क्रोध पर नियंत्रण रखें।
कन्या
दिन की शुरुआत से ही कार्य प्रभावित होंगे। आय में वृद्धि होगी। अपनी बुद्धिमानी से आर्थिक स्थिति सुधरेगी। संतान उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होगी। जल्दबाजी में कोई काम न करें।
indore
तुला
यश, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें। व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। दोस्तों से भेंट, उपहार मिलेगा। आज किसी से मजाक न करें।
वृश्चिक
मित्रों के सहयोग से निजी समस्या का समाधान होगा। व्यापार में प्रगति के योग हैं। अधिकारों का गलत प्रयोग न करें। आर्थिक निवेश लाभदायक रहेगा।
धनु
लंबे समय के बाद व्यापार में लाभकारी परिवर्तन हो सकते हैं। मानसिक दृढ़ता से निर्णय लेकर काम करें। समय अनुकूल है। उसका सदुपयोग करें। धार्मिक यात्रा संभव है।
मकर
आज धार्मिक आस्था बढ़ेगी। कार्य के प्रति दृढ़ता आपको आज कार्य में अनुकूल सफलता दिलवाने वाली है। नौकरी में तबादला तथा पदोन्नति के योग हैं।
कुंभ
जीवनसाथी के व्यवहार में उग्रता रहेगी। व्यव्सायिक नवीन गतिविधियां लाभकारक रहेंगी। बुद्धि चातुर्य से अनेक कार्य सफल होंगे। क्रोध न करें।
मीन
आज दिन व्यस्तापूर्वक रहेगा । जीवनसाथी के व्यवहार में उग्रता रहेगी। व्यावसायिक नवीन गतिविधियां लाभकारक रहेंगी। घर परिवार में मांगलिक आयोजनो में व्यस्त रहेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो