scriptपैसा डबल करने का कहा और लगा दी 8 लाख की चपत | Told to double the money and put 8 lakh rupees | Patrika News

पैसा डबल करने का कहा और लगा दी 8 लाख की चपत

locationइंदौरPublished: Oct 18, 2019 11:15:19 am

Submitted by:

Lakhan Sharma

एडवाइजरी के नाम पर ८ लाख की धोखाधड़ी- विजय नगर पुलिस ने तीन पर दर्ज किया प्रकरण

froud

दोस्त पर किया विश्वास, वो ही 1.16 लाख रुपए लेकर फरार

लखन शर्मा, इंदौर। एडवाईजरी कंपनियों पर लगातार कार्रवाई के बावजूद कंपनियों द्वारा लोगों को ठगने के काम जारी है। विजय नगर पुलिस ने कल एक और मामला दर्ज किया है। इसमें तीन लोगों पर धोखाधड़ी सहित अन्य गंभीर धाराएं लगाई है। आरोपितों ने पैसों को डबल तिबल करने का लालच देकर करीब ८ लाख रूपए की ठगी की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फरियादी अंकित पिता अरविंद ने पुलिस को शिकायत की थी कि आरोपित रिषभ ठाकुर उर्फ निखिल, एजाज खान उर्फ दीपक और विक्रम भट्टाचार्य ने कहा की हम शेअर मार्केट में इंवेस्टमेंट करवाते हैं। इंवेस्टमेंट में हम तुम जितनी राशि लगाओगे उसकी डबल तिबल करा देंगे। अंकित ने बताया की लालच व अलग अलग तरह के प्रलेाभन देकर तीनों आरोपितों ने अलग अलग अकाउंट नंबरो में मुझसे लगभग ८ लाख रूपए हड़प लिए। एक बंद एडवाइजरी कंपनी के नाम पर झांसा दिया गया और उसके नाम पर रूपए ले लिए गए। विजय नगर थाना प्रभारी तहजीब काजी ने बताया की तीनों आरोपितों की शिकायत मिली थी। जांच के बाद आरोपितों पर प्रकरण दर्ज किया है। गौरतलब है की पिछले कुछ माह से पुलिस ने एडवाइजरी कंपनियों के खिलाफ मुहिम चला रखी है।


– कई कंपनियों की चल रही जांच
अब तक लगभग २० कंपनियों और उनके कर्ताधर्ताओं पर प्रकरण दर्ज किया जा चुका है। अब भी अलग अलग थानों में एडवाइजारी कंपनियों की कई शिकायतें पुलिस के पास लंबित है, जिनकी जांच चल रही है। सबसे अधिक प्रकरण विजय नगर थाने पर दर्ज हुए हैं। कारण है की यहां एबी रोड़ व इसके आसपास बने कमर्शियल कॉम्पलेक्स में सबसे अधिक कंपनिया कार्यरत है। कई कंपनियों ने बिना सरकार से अनुमति लिए ही एडवाइजरी कंपनी खोल ली थी। निवेश के नाम पर लोगों से लाखों रूपए की धोखाधड़ी की गई। खासबात रही की इंदौर में खुले कॉल सेंटरों से न सिर्फ इंदौर बल्कि प्रदेश के अन्य जिलों व प्रदेश के बाहर के लोगों से भी ठगी की गई। विजय नगर में भी जो कल मामला दर्ज किया गया है उसमें फरियादी अंकित गुजरात का रहने वाला है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो