scriptकल नहीं आएंगे सफाईकर्मी, बैंक कर्मचारी, व्यापारी और डॉक्टर्स करेंगे सफाई | Tomorrow Sweepers Off bankers and Doctors will clean city | Patrika News

कल नहीं आएंगे सफाईकर्मी, बैंक कर्मचारी, व्यापारी और डॉक्टर्स करेंगे सफाई

locationइंदौरPublished: Aug 13, 2020 06:37:36 pm

Submitted by:

Shailendra Sharma

शुक्रवार को सफाईकर्मी नहीं आएंगे काम पर, बैंक कर्मचारी, व्यापारी, डॉक्टर्स और आम लोग ही करेंगे शहर की सफाई..

photo_2020-08-13_18-36-48.jpg

इंदौर. इंदौर शहर में कल यानि कि शुक्रवार को सफाईकर्मी नहीं बल्कि बैंक कर्मचारी, डॉक्टर्स, व्यापारी और आम लोग ही शहर की सफाई का जिम्मा संभालेंगे। नगर निगम ने शहर के सभी 85 वार्डों की सफाई व्यवस्था की सूची तैयार कर जारी कर दी है और शहर के जिम्मेदार लोग ही कल हाथों में झाड़ू थामकर शहरों की गलियों को साफ करेंगे। हैरान मत होइये ये पहली बार नहीं है बल्कि कई सालों से इंदौर शहर में ऐसा होता जा रहा है।

शुक्रवार को छुट्टी पर रहेंगे सभी सफाईकर्मी
दअरसल आज गोगानवमी का त्यौहार है और इस दिन परंपरा के अनुसार हर साल देर रात जुलूस निकाला जाता था और इसी कारण दूसरे दिन सफाईकर्मी छुट्टी पर रहते थे। इस साल कोरोना संक्रमण के चलते जुलूस निकालने की अनुमति नहीं दी गई है लेकिन सफाईकर्मी अगले दिन यानि कि शुक्रवार को अवकाश पर रहेंगे जिसके कारण शहर की सफाई का जिम्मा शहर के जिम्मेदार नागरिकों और सरकारी कर्मचारियों की होगी। निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने इस बारे में बताते हुए कहा है कि शुक्रवार की सफाई के लिए शहर के प्रबुद्धजनों के साथ एनजीओ के लोगों को सफाई अभियान में जोड़ा गया है और वही लोग शुक्रवार को शहर की सफाई व्यवस्था संभालेंगे। निगमायुक्त ने बताया कि इसके लिए सभी वर्गों का सहयोग भी निगम को मिला है।

निगम ने तैयार की सूची
शुक्रवार को होने वाली सफाई व्यवस्था के लिए नगर निगम इंदौर ने तैयारी पूरी कर ली है और सफाई व्यवस्था की एक सूची भी तैयार की है जिसके तहत सुबह सात बजे से ही शहर के प्रमुख बाजारों के साथ-साथ अलग अलग क्षेत्रों में सफाई अभियान शुरु होगा। बताया गया है कि बापट से एमआर-10 तक की सफाई की जिम्मेदारी एचडीएफसी बैंक के सात कर्मचारियों और ऑनडोर के 10 कर्मचारियों के हाथों में होगी। इसी तरह अलग अलग हिस्सों में डॉक्टर्स, एनजीओ के कार्यकर्ता सफाई की जिम्मेदारी संभालेंग। अधिकांश हिस्सों में दुकान संचालक और उनके कर्मचारी ही सफाई व्यवस्था संभालेंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो