scriptnavratri dress colors 2017- नवरात्रि में 9 दिन इन रंगों के कपड़े पहनकर करें डांडिया रास | Top 10 navratri dress colors 2017 | Patrika News

navratri dress colors 2017- नवरात्रि में 9 दिन इन रंगों के कपड़े पहनकर करें डांडिया रास

locationइंदौरPublished: Sep 22, 2017 04:51:38 pm

हम बता रहे आपको कि मां के किस रूप के हिसाब से रंग को चुनें और उन्हीं रंग से जुड़े कपड़े पहनें।

today navratri colour

today navratri colour

इंदौर. घटस्थापना के साथ गुरुवार से पूरा शहर शक्ति की आराधना में लीन हो गया। भक्त सुबह से शाम तक ढोल-ढमाके, अखाड़ों के प्रदर्शन और गरबा करते माता की मूर्ति लेने पहुंचे। शहर अंबे मां के जयकारों से गूंजता रहा। शाम को पंडालों में गरबों की धूम रही। शारदीय नवरात्रि पर जवारों के पूजन और माता की आराधना का दौर नौ दिनों तक चलेगा। बंगाली चौराहा, खातीपुरा, जूनी इंदौर सहित कई क्षेत्रों में लोग ऊंटगाड़ी, बैलगाड़ी, ठेले, मेटाडोर से माता की मूर्ति लेने पहुंचे और विधि विधान से पूजन कर माता को विराजित किया। अन्नपूर्णा मंदिर, बिजासन माता मंदिर, खजराना स्थित कालका मंदिर, दुर्गामाता मंदिर, हरसिद्धि मंदिर पर सुबह से ही अनुष्ठान शुरू हुए। सभी भक्त जन माता के दर्शन के लिए मंदिर पहुंच रहे। मां के कृपा पाने के लिए भक्तजन उन्हीं के अनुसार उनकी पसंद के रंग के कपड़े पहनते हैं। ताकि पूरी कृपा मिल सके।
हम बता रहे आपको कि मां के किस रूप के हिसाब से रंग को चुनें और उन्हीं रंग से जुड़े कपड़े पहनें।
कौन से दिन कौन सा रंग
– नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री का दिन होता है। इस दिन पीला कपड़ा पहनना शुभ हो सकता है। आजकल पीला रंग बहुत ट्रेंड में है इसलिए अगर डांडिया नाईट में जाए तो पीला कपड़ा पहनना आपका फैशन स्टेटमेंट बन सकता है।
– दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी का दिन होता है। इस नवरात्र इको-फ्रेंडली डांडिया करें और हलके और गाढ़े रंग का हरा रंग पहनना आपको ट्रेंडी बना सकता है।

– तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। इस दिन अगर ग्रे रंग पहना जाए तो आप अपने सभी ज्वेलरी के साथ एक बैलेंस बना कर रख सकते हैं।
– नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा होती है। मां कूष्मांड को नारंगी रंग पसंद है। इस दिन नारंगी पहना शुभ होता है।

– पांचवे दिन मां स्कंदमाता की पूजन के साथ यदि सफेद रंग पहनेंगे तो मां खुश होंगी। ये रंग शान्ति और शुद्धता का रंग है। ये रंग सिर्फ डांडिया के उत्सव ही नहीं बल्कि कहीं भी पहनें आपका दिन अच्छा बन जाएगा।
– नवरात्र के छठे दिन मां कात्यानी की पूजा की जाती है, इस दिन अगर लाल रंग पहना जाए तो वो बहुत ही शुभ होता है। नवरात्रि में यह रंग बहुत ही शुभ माना जाता है।
– नवरात्र के सातवां दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। इस दिन मां दुर्गा का जन्मदिन भी मनाया जाता है। इस दिन नीला रंग पहनना शुभ होता है। त्योहार और उत्सवों के दिन भी ये रंग एक फैशन स्टेटमेंट प्रस्तुत करता है।
– नवरात्र के आठवें दिन यानि अष्टमी के दिन महागौरी की पूजा की जाती है। इस दिन गुलाबी रंग पहनें।

– नवरात्र के नौवें दिन यानि नवमी को मां सिद्धदात्री की पूजा की जाती है। इस दिन अगर बैंगनी रंग पहनें। ये रंग शक्ति और विलासता का प्रतीक है। बैंगनी रंग नवमी के लिए शुभ रंग माना जाता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो