scriptNavratri Garbaa Songs for Gujrati- नवरात्रि में गरबे संग गुजराती गानों की धूम | Top10 Best Navratri Garbaa Songs for Gujrati | Patrika News

Navratri Garbaa Songs for Gujrati- नवरात्रि में गरबे संग गुजराती गानों की धूम

locationइंदौरPublished: Sep 16, 2017 03:20:55 pm

ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि वो गुजराती सॉन्ग की लिस्ट जिसे बजाकर और सुनकर आप भी गरबे का आनंद पूरी तरह से उठा पाएंगे…

gujrati garba song

gujrati garba song

इंदौर. नवरात्रि का त्योहार मां दुर्गा की भक्ति के लिए मनाते हैं। देवी की शक्ति की अभिव्यक्ति है। नवरात्रि त्योहार नौ रात और दस दिन का होता है। दसवें दिन पूरे भारत में विजयदशमी मनाई जाती है। इस त्योहार में डांडीया और गरबा का बड़ा क्रेज होता है। पूरे शहर में कई संस्थाएं हैं जो महीने भर पहले से गरबा और डांडीया की प्रैक्टिस चल रही हैं। ढोल की थाप पर महिलाएं और पुरुष गरबे का आनंद लेने से नहीं चूक रहे हैं। प्रैक्टिस के दौरान भी गुजराती गरबा सॉन्ग खूब बजते हैं। चनिया नी चोली पहन महिलाएं गुजराती वेशभूषा में तैयार हो बड़े ही उत्साह से गरबा करती है। ज्यादातर लोग अपना ग्रुप बना लेते हैं। फिर गरबे की धूम में गरबा रास खेलकर नवरात्रि त्योहार को बड़ी ही शिद्दत के साथ मनाते हैं। 
क्या आप जानते हैं कि नवरात्रि में आखिरकार गरबे की इतनी धूम को मचती है। असल में गरबा गुजरात और राजस्थान का प्रसिद्ध लोकनृत्य है यहां के लोग इसे पवित्र परंपरा से जोड़ कर देखते हैं। माना जाता है कि गरबा का नृत्य मां दुर्गा को बहुत पसंद हैं इसलिए इन दिनों जब सभी मां की भक्ति में लीन रहते हैं तो इस नृत्य कला के जरिये मां को खुश करने की कोशिश की जाती है, ताकि मां अंबे प्रसन्न होकर शुभ आशीष दें। गरबा शब्द संस्कृत से प्रेरित हैं जिसका अर्थ है गर्भ-द्वीप। गरबा शुरू करने से पहले देवी के पास सछिद्र कच्चे घट यानी की मिट्टी के घड़े को फूलों से सजाकर उसमें दीपक रखा जाता है। इस दीप को ही दीपगर्भ या गर्भ दीप कहा जाता है। यही शब्द बोलते -चालते होते-होते गरबा बन गया। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि वो गुजराती सॉन्ग की लिस्ट जिसे बजाकर और सुनकर आप भी गरबे का आनंद पूरी तरह से उठा पाएंगे।
गुजराती गरबा सॉन्ग
१- नवरात्र नवेली
२- प्रद्वेथी पेली मनू नोरतू
३- रमतो भनतो जय
४- हिचको अंबा तनो संभलाए
५- सोनानो गरबो रुपनो गरबो
६- अंबेमानो घामार घदंलियो
७- तरनेतरणा रे अमे मेले ग्याता
८- मां तेरो गरबो झकमझोल
९- झूले-झूले छे गब्बारनी मन्ये
१०- पटनानी शहेरनी नार पदमानी
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो