scriptयातायात पुलिस अनदेखी लगा रही जाम | Traffic police ignoring jam | Patrika News
इंदौर

यातायात पुलिस अनदेखी लगा रही जाम

बस संचालक नहीं मान रहे प्रशासन का आदेश

इंदौरApr 29, 2019 / 11:02 am

Sanjay Rajak

indore

यातायात पुलिस अनदेखी लगा रही जाम

इंदौर. न्यूज टुडे.

सरवटे बस स्टैंड के पुनर्निर्माण को लेकर २५ अपै्रल से यहां से बसों का संचालन बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने यहां से चलने वाली करीब ७०० बसों को शहर के अलग-अलग हिस्सों से संचालित करने के लिए अस्थाई बस स्टैंड भी बना दिए हैं। बावजूद कुछ बस संचालक प्रशासन के इस निर्देश को ही चुनौती दे रहे हैं। हर सुबह से रात को कई बस संचालक अपनी बसों का संचालन सरवटे बस स्टैंड के आसपास से कर रहे हैं। यातायात पुलिस भी इन बस संचालकों को अपनी मौन स्वीकृति दे चुकी है तभी बिना किसी रोक -टोक के बसों का संचालन किया जा रहा है। आज सुबह भी रेलवे स्टेशन, शास्त्री ब्रिज के नीचे और पटेल ब्रिज के नीचे से बसों का संचालन होता रहा।
सरवटे बस स्टैंड के पास पटेल ब्रिज के नीचे आज सुबह भी उज्जैन आदि रूट की कुछ बसें सवारी भर रही थी। जबकि इन बसों का संचालन राजकुमार मंडी से किया जाना है। यहां यात्रियों ठहराव के लिए तमाम व्यवस्था नगर निगम द्वारा की गई हैं। इंदौर रेलवे स्टेशन सुबह लंबी दूरी तय कर आने वाली ट्रेनों से सवारी लेने के लिए बसें सीधे रेलवे स्टेशन और आसपास से ही संचालित हो रही हैं। जिसके चलते जाम की स्थिति बन रही है।
स्टैंड पर शुरू हो गई गुंडागर्दी

सरवटे बस स्टैंड से बसों नौलखा, गंगवाल, तीन इमली और राजकुमार मंडी में बने अस्थाई बस स्टैंड पर शिफ्ट किया गया है। तीन इमली और राजकुमार मंडी स्थित अस्थाई बस स्टैंड पर गुंडागर्दी भी शुरू हो गई है। यहां पर अवैध वसूली को लेकर आसामाजिक तत्व बस स्टॉफ और निगम कर्मियों पर दबाव बना रहे हैं। इस मामले में स्टैंड प्रभारी दिनेश पटेल ने भवंरकुआं, संयोगितागंज और छोटी ग्वालटोली थाने में लिखित शिकायत भी की है। इस शिकायत में कहा गया है कि तीन इमली और राजकुमार मंडी अस्थाई बस स्टैंड पर असामाजिक तत्वों द्वारा बसों का संचालन नहीं करने दिया जा रहा है। संचालन करने पर अवैध रूप से रुपए मांगे जा रहे हंै। रुपए नहीं देने पर बसों को नुकसान पहुंचाने का कहा जाता है। इन दोनों जगह पर पुलिस द्वारा निगरानी करने के लिए कहा गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो