पुलिस के अनुसार पुरुषोत्तम पिता कन्हैया (५०) निवासी शांति नगर रतलाम को कल रात गंभीर हालत में इलाज के लिए बड़े अस्पताल लाया गया था। वे पीएचई विभाग भिंड में पदस्थ हैं। कल रतलाम से आकर भिंड के लिए जा रहे थे। रात करीब आठ बजे वे ट्रेन से रवाना हुए। सिंगापुर टाउनशिप के पास पहुंचे तो लघुशंका के लिए जा रहे थे। इसी दौरान किसी बदमाश ने चलती ट्रेन से उन्हें धक्का दे दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से पटरी पर गिरकर बेहोश हो गए थे।
पटरी चेक की तो देखा
रात करीब 12.30 बजे रेलवे कर्मचारी पटरी चेक करते हुए वहां से निकले तो उन्हें घायल हालत में देखा था। पुलिस और 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। वे उन्हें इलाज के लिए बड़े अस्पताल ले गए। उनके पास मिले दस्तावेजों के आधार पर परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों ने बताया कि वे अकसर इसी ट्रेन से सफर करते हैं। परिजन उनके साथ रहते हंै। कल ही वह अकेले थे। वे सैलेरी लेने के लिए आए थे। उनका सारा सामान, पैसे और मोबाइल भी गायब है। उन्हें शंका है कि किसी बदमाश ने लूट की नीयत से मौका देखकर उन्हें धक्का दे दिया होगा। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। पुलिस उनके बयान लेकर मामले में लेकर जांच कर रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

डेमू ट्रेन लेट, हंगामा
तलाम से महू चलने वाली डेमू ट्रेन आज इंदौर आने में लेट हो गई, जिसके चलते यात्रियों ने हंगामा किया। यह पौने ८ बजे इंदौर आकर रवाना होती है। अजनोद और पालिया के बीच इंजन में खराबी आ गई थी जिसके बाद दूसरा पॉवर दिया गया। इस गाड़ी को पौने १० बजे महू से इंदौर आ जाना था और वापस १० बजकर ५ मिनट पर महू रवाना होना था, लेकिन गाड़ी १० बजे तक इंदौर ही नहीं आ सकी।