scriptआज आठ राशियों पर हैं बजरंग बली की कृपा दृष्टि, इन उपायों से आएंगी समृद्धि | Tuesday horoscope : These people will get good news today | Patrika News

आज आठ राशियों पर हैं बजरंग बली की कृपा दृष्टि, इन उपायों से आएंगी समृद्धि

locationइंदौरPublished: Aug 20, 2018 05:38:13 pm

Submitted by:

amit mandloi

मंगलवार का दिन है शुभ संकेत, धन, विवाह और रोजगार हर समस्या होगी हल

इंदौर. आज के दिन कुछ ग्रहों के विशेष संयोग बन रहे है। अगस्त माह का आखरी मंगलवार कई राशियों के लिए शुभ सूचना लेकर आया है। शहर के सुप्रसिद्ध पंडित गुलशन अग्रवाल के अनुसार आज अगर कुछ विशेष उपाय किए जाए तो धन, विवाह और रोजगार से जुड़ी हर समस्या हल हो जाएंगी। वेदिक ग्रंथों के अनुसार भी मंगलवार का दिन सबसे शुभ और कल्याणकारी माना जाता है। चलिए बताते है आपको ये मंगलवार आपके लिए क्या विशेष लेकर आया है।
मेष-प्रेम में बढ़ेगा विश्वास

मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन बेहद शुभ है। आज स्पष्टता और सटीकता से कार्य उर्जा संरक्षण में सफल रहेंगे। मस्तिष्कीय कार्यों में आगे रहेंगे। प्रेम में विश्वास और आदर्श पर जोर रहेगा। संतान की उपलब्धि आज जीवन में प्रसन्नता लाएंगी। अर्जित कर सकती है। शुभ सूचना के संकेत हैं। संपर्क बढ़ा हुआ रहेगा। तांत्रिक हनुमान यंत्र की स्थापना पूजन स्थान पर करें। जल्दी ही आपको इसका फल भी मिलने लगेगा.
वृष-इच्छित वस्तु की होगी प्राप्ति

वृष राशि वाले जातकों के लिए आज समय सबसे अनुकूल है। आज मूल्यवान इच्छित वस्तु की प्राप्ति संभव है। जीवन स्तर में सुधार बना रहेगा। घर के बड़ों का सहयोग मिलेगा। वाणी व्यवहार से सबको प्रभावित करेंगे। जिम्मेदारियों को स्वीकार करेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आज सुबह स्नान आदि करने के बाद किसी पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दिया जलाएं। इसके बाद पूर्व दिशा की ओर मुख करके तुलसी की माला से राम नाम का जप करें। कम से कम 11 माला जप अवश्य करें।
मिथुन- लोकप्रियता में होगी वृद्धि

आज का दिन मिथुन राशि वाले जातकों के लिए लोकप्रियता लेकर आएगा। आज आप बड़प्पन निभानें में आगे रहेंगे। सहयोग की अपेक्षा से आए को निराश नहीं करेंगे। अनुकूलता बनी रहने से स्वयं का श्रेष्ठ दे पाने में सफल होंगे। लोकप्रियता और पूछपरख बनी रहेगी। शाम के समय हनुमानजी को केवड़े का इत्र व गुलाब की माला चढ़ाएं। हनुमानजी को प्रसन्न करने का ये बहुत ही अचूक उपाय है।
कर्क- दिन सामान्य रहेगा

कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज दिन सामान्य बना रहेगा। जिम्मेदार की खूबी यही होती है कि सौंपने वाला निश्चिंत हो जाता है। कितनी भी मुश्किल हो दायित्व का निर्वहन करना चाहिए। खर्च पर अंकुश रखने की जरूरत है। आज हनुमान चालीसा का पाठ करें।
सिंह-आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा

आज समय सिंह राशि वाले जातकों के पक्ष में है। बहुमुखी प्रतिभा के धनी बने रह सकते हैं। अच्छे प्रशासक की तरह लोगों को नियंत्रण में रख पाने में सफल रहेंगे। आर्थिक पक्ष बढ़त पर रहेगा। प्रेम में सफलता मिलेगी। आज हनुमानजी के किसी मंदिर में जाएं और उन्हें उन्हें सिंदूर व चमेली का तेल अर्पित करें और अपनी मनोकामना कहें। ऐसा करने से हनुमानजी प्रसन्न होते हैं और भक्त की हर मनोकामना पूरी कर देते हैं।
कन्या-लाभ में होगी बढ़ोतरी

कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज कोई शुभ सूचना आने के आसार है। सभी के सहयोग से आगे बढऩे में सफल रहेंगे। कान कच्चे न रहें और लोंगों के द्वारा इस्तेमाल होने से बचें। अपनों का साथ मिलेगा। शुभ कार्यों से लाभ और प्रतिष्ठा को प्राप्त होंगे। आज के दिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ शुभ फलदायी होगा।
तुला- आत्मविश्वास में होगी वृद्धि

तुला राशि वाले जातकों के लिए कामकाज और आर्थिक क्षेत्र में उछाल के संकेत बने रहेंगे। प्रशासनिक पहुंच बेहतर रहेगी। भ्रमण मनोरंजन में रुचि रह सकती है। आत्मविश्वास से आगे बढ़ते रहेंगे। आज के दिन उन्नति मिलने की संभावना है। हनुमान जी को चोला चढ़ाने से सभी मनोरथ आज पूर्ण होंगे।
वृश्चिक- अनुशासन का रखें ध्यान

वृश्चिक राशि के जातक आज कार्यक्षेत्र में समझ और सक्रियात से सबको प्रभावित करेंगे। प्रतिकूल परिस्थितियों में लक्ष्य प्राप्ति में सफल रहेंगे। भाग्य का साथ बना रहेगा। आकस्मिकता पर नियंत्रण के लिए अनुशासन बढ़ाएं। सुबह स्नान करने के बाद बड़ के पेड़ का एक पत्ता तोड़ें और इसे साफ स्वच्छ पानी से धो लें। अब इस पत्ते को कुछ देर हनुमानजी के सामने रखें और इसके बाद इस पर केसर से श्रीराम लिखें। अब इस पत्ते को अपने पर्स में रख लें. साल भर आपका पर्स पैसों से भरा रहेगा।
धनु -मौसमी सावधानियां बरते

धनु राशि वाले जातकों को आज स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है। दाम्पत्य में शुभता सहजता रहेगी। भाग्य की प्रबलता से लक्ष्यों को समयपूर्व ही पूरा कर लेंगे। मनोबल उंचा रहेगा। मौसमी सावधानियां और पानी की स्वच्छता पर अतिरिक्त जोर दें। आज के दिन हनुमान जी को नारियल और गुड़-चना चढ़ाना फायदा दिलाएगा।
मकर- सेहत बन सकती है चिंता

मकर राशि वाले जातकों को आज सेहत को लेकर सावधान रहना होगा। नियम पालन और निरंतरता पर जोर देने की आवश्यकता है। उलझाव से बचने के लिए कार्यों को समय से पूरा कर लेने का प्रयास करें। दाम्पत्य में शुभता सहजता रहेगी। सेहत का ख्याल रखें। अफवाहों पर ध्यान न दें। आज के दिन तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करें, सभी संकटों से मुक्ति मिलेगी।
कुंभ-व्यक्तिगत प्रयासों से मिलेगी सफलता

कुंभ राशि वाले जातकों को आज सकारात्मकता और सृजनात्मकता का पेशेवर कार्यों में लाभ मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यक्तिगत प्रयासों में अधिक सफल रहेंगे। अड़चनों का मुकाबला करेंगे। सेहत पर ध्यान दें। आज के दिन जरूरतमंदो को भोजन साम्रगी दान करें।
मीन- भाग्य का साथ दिलाएगा सफलता

मीन राशि वाले जातकों के लिए आज भौतिक संसाधनों की प्रचुरता रहेगी। विपक्षियों को चतुराई से परास्त करेंगे। प्रेम में आदर्शों पर जोर रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। भाग्य का साथ बना रहेगा। स्वयं से अप्रसन्न बने रह सकते हैं। अगर आप शनि दोष से पीडि़त हैं तो इस दिन काली उड़द व कोयले की एक पोटली बनाएं. इसमें एक रुपए का सिक्का रखें। इसके बाद इस पोटली को अपने ऊपर से उसार कर किसी नदी में प्रवाहित कर दें और फिर किसी हनुमान मंदिर में जाकर राम नाम का जप करें इससे शनि दोष का प्रभाव कम हो जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो