scriptतुवर और उड़द दाल में गिरावट | Tuvar and Urad Dal continue to fall | Patrika News

तुवर और उड़द दाल में गिरावट

locationइंदौरPublished: Dec 13, 2019 08:28:08 pm

दालों पर स्टॉक लिमिट लगाने की तैयारी

तुवर और उड़द दाल में गिरावट

तुवर और उड़द दाल में गिरावट

इंदौर. मांग कमजोर रहने के साथ सरकार की भाव वृद्धि को रोकने की नीतियों के चलते तुवर और उड़द दाल में गिरावट का रुख बना रहा। मंडी में उड़द 8000 व तुवर सफेद 5350 रुपए बिका। सरकार दालों पर स्टॉक लिमिट लगाने की तैयारी कर रही है। उधर दाल आयात की डेडलाइन भी बढ़ाई है। इससे व्यापारी 31 दिसंबर तक दोनों दाल आयात कर सकेंगे। केन्द्र सरकार ने 2019-20 के वित्त वर्ष (अप्रैल-मार्च) के लिए कुल 4 लाख टन तुवर का आयात कोटा निर्धारित किया है लेकिन इसका आयात अक्टूबर के अंत तक 2.40 लाख टन के करीब ही पहुंच सका जो 2018-19 वित्त वर्ष के इन्हीं महीनों (अप्रैल-अक्टूबर) के सकल आयात 2.88 लाख टन से लगभग 48 हजार टन या 16.90 प्रतिशत कम है। पहले तुवर के आयात की समय सीमा 31 अक्टूबर तक नियत की गई थी जिसे बाद में 15 नवम्बर तक बढ़ाया गया। अब पुन: इसे 31 दिसम्बर किया गया है। भारत में तुवर का आयात मुख्यत: म्यांमार (बर्मा) तथा अफ्रीकी देशों से किया जाता है। ध्यान देने वाली बात है कि सरकार ने मोजाम्बिक से 1.75 लाख टन दलहन के अतिरिक्त आयात की अनुमति भी दी है जिसमें अन्य दलहनों के साथ तुवर का आयात भी शामिल है।
दाले: चना दाल 5150 से 5250, मीडियम 5350 से 5450, बोल्ड 5550 से 5650, मसूर दाल मीडियम 5250 से 5350, बोल्ड 5450 से 5550, तुवर दाल सवा नंबर 6800 से 6900, फूल 7200 से 7700, बेस्ट तुवर दाल 7900 से 8200, मूंग दाल मीडियम 8100 से 8200, बोल्ड 8300 से 8400, मूंग मोगर 8500 से 8600, बोल्ड 8700 से 8800, उड़द दाल मीडियम 8400 से 8500, बोल्ड 8700 से 8800, उड़द मोगर 10100 से 10200, बोल्ड 10300 से 10500 रुपए।
दलहन : चना कांटा 4325 से 4350, विशाल चना 4200, देशी 4250, डॉलर चना 5500 से 6000, मसूर 4400, काला मसरा 4425, मीडियम 4050 से 4100, मूंग 6700 से 7000, मीडियम 5800 से 6000, तुवर निमाड़ी 4600 से 5100, महाराष्ट्र सफेद 5300 से 5350, उड़द बेस्ट 7700 से 8000, मीडियम 5500 से 6200 रुपए क्विंटल।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो