दो घंटे में ढाई इंच बारिश, शहर लबालब नदी-नाले आए उफान पर और घरों में भराया पानी, बारिश से सडक़े बनी तालाब और लोग हुए परेशान, जलभराव से निपटने के लिए निगम की तैयारी नजर नहीं आई इंदौर. आज सुबह पूरा शहर पानी-पानी हो गया, क्योंकि सुबह 5.30 बजे से जोरदार बरसात शुरू हुई। आधे घंटे तक एक जैसा पानी गिरने पर शहर के कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनने लगी। इसके साथ ही जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए न तो नगर निगम की तैयारी नजर आई और न ही पानी निकासी को लेकर अफसर मैदान में उतरे। लगातार दो घंटे तक तेज बरसात होने के चलते शहर की कई कॉलोनियों में लोगों के घरों में पानी भर गया और सडक़ें तालाब बन गईं। इनमें से वाहन निकालने के लिए चालक परेशान हुए और उनके वाहन अलग बंद होते रहे। जलभराव होने से लोग परेशान होते रहे। इधर, बरसात के चलते नदी-नाले उफान पर आ गए और तालाबों का जलस्तर भी बढ़ गया है।