scriptयुवक को दौड़ा-दौड़ाकर मारे चाकू | Two brothers are stabbed by miscreants | Patrika News

युवक को दौड़ा-दौड़ाकर मारे चाकू

locationइंदौरPublished: Aug 06, 2020 11:04:19 am

Submitted by:

Manish Yadav

चंदननगर में देर रात वारदात, विवाद के बाद हमला

marpit

marpit

इंदौर. चंदन नगर में बीती रात चाकूबाजी की वारदात हो गई। बताया जाता है कि बदमाशों ने एक भाई पर हमला किया। वह बचने के लिए अपने बड़े भाई के पास भागा तो बदमाशों ने उसका पीछा किया और भाई पर भी हमला कर दिया। इस मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस के अनुसार अफजल उर्फ मुर्गी पिता अजीम शेख (23) निवासी चंदूवाला रोड और उसके भाई आसिम (18) को घायल हालत में बड़े अस्पताल लाया गया। इस मामले में पुलिस ने नौशाद, सोहेल और उनके साथी निवासी चंदननगर के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया। घायलों ने पुलिस को बताया कि कल आरोपियों का आसिम से विवाद हो गया था। आरोपियों ने उस पर हथियारों से लैस होकर हमला कर दिया। उसके साथ मारपीट की तो वह बचने के लिए घर की ओर भागा। इस पर बदमाशों ने उसका पीछा किया। इसी दौरान उस पर चाकू से वार भी किए। भीड़ को भाई के पीछे भागता देख अफजल उसे बचाने के लिए आया। इस पर बदमाशों ने उसे भी घेर लिया। उस पर तलवार से हमला कर दिया। इस मारपीट में उसके हाथ में चोट आई। दोनों भाइयों को घायल हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां पर आसिम की हालत गंभीर बनी हुई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो