scriptअजीब उलझन : दो स्कूलों को एक ही शिक्षक की जरूरत, अब दोनों डीईओ से लगा रहे गुहार | two school wants same teacher in indore | Patrika News

अजीब उलझन : दो स्कूलों को एक ही शिक्षक की जरूरत, अब दोनों डीईओ से लगा रहे गुहार

locationइंदौरPublished: Nov 17, 2019 05:33:20 pm

स्कूल में नहीं है गणित विषय का शिक्षक, पढ़ाई हो रही प्रभावित

अजीब उलझन : दो स्कूलों को एक ही शिक्षक की जरूरत, अब दोनों डीईओ से लगा रहे गुहार

अजीब उलझन : दो स्कूलों को एक ही शिक्षक की जरूरत, अब दोनों डीईओ से लगा रहे गुहार

इंदौर. स्कूल शिक्षा विभाग में दो सरकारी स्कूल ऐसे हैं जिन्हें एक ही शिक्षक की जरूरत है। अब एक स्कूल जिला शिक्षा अधिकारी से गुहार लगा रहा है कि हमारा शिक्षक हमें लौटा दिया जाए ताकि बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके। वहीं दूसरा स्कूल कलेक्टर के आदेश का पालन कर रहा है और नई नियुक्ति के इंतजार में शिक्षक को छोडऩे के लिए तैयार नहीं है। दरअसल पूरा मामला बालक उमावि राऊ का है। यहां पर पदस्थ गणित विषय के व्याख्याता को 2016 में कलेक्टर के आदेश पर मॉडल स्कूल भेजा गया था। तब से आज तक व्याख्याता लौटकर नहीं आए हैं। जिससे स्कूल में 11वीं और 12वीं के गणित विषय के विद्यार्थी परेशान हो रहे हैं।
अक्टूबर माह में बालक मा. विद्यालय राऊ प्राचार्य सुनीता शर्मा ने जिला शिक्षा अधिकारी को एक पत्र लिखा था। जिसमें बताया गया कि स्कूल में पदस्थ जगदीशचंद्र चौधरी 17 फरवरी 2016 से प्रतिनियुक्ति पर मॉडल स्कूल महू में कार्यरत है, जबकि वेतन इस स्कूल से निकल रहा है। व्याख्याता के अभाव में कक्षा ११वीं और 12वीं का गणित जैसे महत्वपूर्ण विषय का अध्यापन कार्य प्रभावित हो रहा है। शाला में अतिथि शिक्षक का पद भी शो नहीं हो रहा है। प्राचार्य शर्मा ने बताया कि हमने डीईओ को पत्र लिखकर कहा है कि या तो अतिथि शिक्षक की व्यवस्था की जाए या फिर संबंधित व्याख्याता को मूल संस्था के लिए कार्यमुक्त करंे।
कलेक्टर ने दिए थे आदेश

मॉडल स्कूल महू के प्राचार्य प्रदीप त्रिवेदी ने बताया कि 2016 में राष्ट्रीय माध्यमिक मिशन अभियान के तहत कलेक्टर के निर्देश पर व्याख्याता चौधरी प्रतिनियुक्ति पर आए हैं। इस संबंध जिला शिक्षा अधिकारी से भी चर्चा हुई है। संभवत: माह के अंत तक वर्ग एक के शिक्षकों की नियुक्ति हो जाएगी। इसके बाद डीईओ के निर्देश पर व्याख्याता को कार्यमुक्त कर दिया जाएगा।
नई नियुक्ति जल्द ही

कलेक्टर के आदेश के बाद संबंधित व्याख्याता को मॉडल स्कूल महू भेजा गया था। जल्द ही नई नियुक्ति होने जा रही है, इसके बाद व्याख्याता को उनकी मूल संस्था में भेज दिया जाएगा।
राजेंद्र मकवानी, डीईओ, इंदौर

ट्रेंडिंग वीडियो