scriptकेंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की सौगात : MP के लिये 1 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट्स की घोषणा | union minister nitin gadkari 1 lakh crore project announc for MP | Patrika News

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की सौगात : MP के लिये 1 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट्स की घोषणा

locationइंदौरPublished: Sep 17, 2021 12:14:30 am

Submitted by:

Faiz

इंदौर पहुंचे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने यहां 9577 करोड़ रुपए लागत की 1356 किलोमीटर लंबी 34 सड़क प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

News

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की सौगात : MP के लिये 1 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट्स की घोषणा

इंदौर. केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के दौरे पर रहे। रतलाम में दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण करने के बाद इंदौर पहुंचे मंत्री गडकरी ने यहां 9577 करोड़ रुपए लागत की 1356 किलोमीटर लंबी 34 सड़क प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण व शिलान्यास किया। साथ ही, एक बार फिर प्रदेश को आर्थिक रूप से कई सौगातें दीं। गडकरी ने प्रदेश की दूसरे राज्यों से सड़क कनेक्टिविटी के लिए विभिन्न प्रोजेक्ट्स में 1 लाख करोड़ रुपये की घोषणा की है।


इसके अलावा, भारत माला प्रोजेक्ट के तहत भी 35 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया है। वहीं, एक लाख करोड़ रु. की योजनाएं भी प्लान में हैं। इंदौर को सौगात देते हुए मंत्री गडकरी ने पश्चिम रिंग रोड की जमीन के लिए 25 से 35 फीसदी केंद्र और 50 फीसदी राज्य शासन से मदद से तैयार करने की घोषणा भी की है। इंदौर बायपास की सर्विस रोड भी करोड़ों रुपये खर्च कर बेहतर बनाने का वादा किया। इसके अलावा, उन्होंने बुधनी-नसरुल्लागंज को भी फोरलेन करने की मंजूरी भी दे दी है।

 

पढ़ें ये खास खबर- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की सौगात, 8 लेन दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे बनकर तैयार


बढ़ेगी रफ्तार

News

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि मुझे सभी सांसदों की मांगों का समाधान करना है। मैं अगले महीने आऊंगा और 1 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट फिर स्वीकृत करूंगा। अभी सड़कों का 107 किमी की स्पीड से अच्छा काम हुआ। सवाई-माधोपुर हाई वे एक्सप्रेस वर्ल्ड में अपने तरह का पहला है। इसके बनने 320 मिलियन ईधन व कार्बन ऑक्साइड कम खर्च होगा। अब रतलाम से दिल्ली 5 से 6 घंटे, दिल्ली से देहरादून 3 घंटे, दिल्ली से हरिद्वार 2 घंटे, दिल्ली से अमृतसर 4 घंटे व दिल्ली से कटरा मार्ग 6 घंटे का हो गया है। मुंबई-पुणे मार्ग का सफर पहले 6-8 घंटे का था जो हाई वे बनने के बाद करीब 2 घंटे का हो गया है।


बुधनी फोर लेन को मंजूरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मांग पर बुदनी फोर लेन को भी मंजूरी दे दी है। हालांकि, उन्होंने कहा है कि, ‘मैं मंगलवार को इसके ऑर्डर साइन कर दूंगा।’ ऐसे ही इंदौर, भोपाल, रतलाम लॉजिस्टिक हब को लेकर कहा कि रुपयों की कोई कमी नहीं है। मैं पूरा सहयोग करूंगा। इसके अलावा सीआरएफ के तहत भी 1500 करोड़ रुपये मंजूर करने की बात कही तथा बाकी 400 करोड़ रुपये भी जल्द स्वीकृत करने की बात कही है।

 

पढ़ें ये खास खबर- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने चलाई 150 की स्पीड में कार, 8 लेन दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर की टेस्टिंग


कैलाश विजयवर्गीय से कही ये बात

मंत्री गडकरी ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय से कहा कि, मालवा में सीएनजी को बढ़ावा दिया जाना बेहतर विकल्प है। यहां के किसानों के ट्रेक्टर सीएनजी में कन्वर्ट कीजिए, जिससे उन्हें बचत और राहत मिले। सीएनजी मेरा सपना है। इस दौरान उन्होंने कहा कि, मध्य प्रदेश देश का सुखी और समृद्ध शक्तिशाली राज्य हो, इसके लिए केंद्र की ओर से हर संभव मदद की जाएगी।


गडकरी की डिक्शनरी में असंभव शब्द ही नहीं

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8488ci

कार्यक्रम को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन, सांसद शंकर लालवानी, मंत्री गोपाल भार्गव सहित अन्य मंत्रियों ने संबोधित किया। सभी ने एक बात दोहराई कि, केंद्रीय मंत्री गडकरी की डिक्शनरी में असंभव नाम का शब्द ही नहीं है। उनके नेतृत्व में सड़क और परिवहन के क्षेत्र में बहुत विकास हुआ। विकास संबंधी मामलों में उन्होंने कभी मना नहीं किया।


इन प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण

-इंदौर 6 लेन बायपास पर स्ट्रीट लाइट और सर्विस रोड 83 करोड़ रुपये में 21 कि.मी बनाया जाएगा।

-भोपाल-ब्यावरा के फोर लेन चौड़ीकरण का मुबारकरपुर से ब्यावरा तक किया जाएगा। इसमें 897 करोड़ रुपये की लागत आएगी। 97 कि.मी सड़क निर्माण होगा।

-ग्वालियर-झांसी फोन लेन चौड़ीकरण 1024 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। इसमें 82 कि.मी सड़क बनेगी।

-मोहगांव-खवासा फोन लेन चौड़ीकरण का काम 968 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। इसमें 29 कि.मी सड़क निर्माण होगा।

-झांसी-खजुराहो फोन लेन चौड़ीकरण का कार्य 1185 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। इसमें 86 कि.मी सड़क निर्माण किया जाएगा।

-शुजालपुर-आष्टा टू लेन रोड का निर्माण 236 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। इसमें 44 कि.मी सड़क बनाई जाएगी।


इन प्रोजेक्ट्स का हुआ शिलान्यास

-बलवाडा-धनगांव पर नए ब्रिज व फोर लेन चौड़ीकरण का निर्माण 1002 करोड़ रुपये की लागत से होगा। इसमें 40 कि.मी की सड़क बनेगी।

-धनगांव-बोरगांव फोर लेन चौड़ीकरण का काम 866 करोड़ रुपये में किया जाएगा। इसमें 58 कि.मी सड़क निर्माण होगा।

-रीवा-बेला फोर लेन चौड़ीकरण का काम 337 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। इसमें 13 कि.मी सड़क बनाई जाएगी।

-नौरादेही सेंचुरी का फोर लेन चौड़ीकरण का काम 176 करोड़ रुपये की लागत से होगा, जिसमें 12 कि.मी सड़क बनेगी।

-माछलिया घाट फोर लेन चौड़ीकरण का काम 323 करोड़ रुपये की लागत से होगा। इसमें 16 कि.मी की सड़क बनाई जाएगी।

-माधव नेशनल पार्क के बचा फोर लेन चौड़ीकरण का काम 178 करोड़ रुपये से किया जाएगा। इसमें 6 कि.मी सड़क बनाई जाएगी।

-सतना-मैहर टू लेन का काम 615 करोड़ रुपये में किया जाएगा। इसमें 39 कि.मी सड़क निर्माण होगा।

-सागर-मोहारी फोर लेन चौड़ीकरण का काम 791 करोड़ रुपये में किया जाएगा। इसमें 42 कि.मी सड़क बनेगी।

-बमीठा-खजुराहो फोर लेन चौड़ीकरण के कार्य के लिये 73 करोड़ रुपये स्वीकृत किये गए हैं। इससे 10 कि.मी सड़क निर्माण किया जाएगा।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8484p9
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो