नाना महाराज मंदिर पहुंच किया दर्शन-पूजन
नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने नाना महाराज के परिजनों से मुलाकात की। संस्थान प्रमुख डॉ. बाबा साहब तराणेकर से चर्चा कर उन्होंने नाना महाराज मंदिर में आशीर्वाद लिया। तराणेकर परिवार से गडकरी का पुराना परिचय है। वे यहां कई बार आ चुके हैं। यहां करीब 20 मिनट रुकने के बाद वे सीधे नाथ मंदिर पहुंचे। नाथ मंदिर में वे करीब १ घंटा रुके। मंदिर प्रबंधन के ट्रस्टियों ने उनका स्वागत किया। परिसर का अवलोकन कर उन्होंने मंदिर के विकास के लिए भविष्य की योजनाओं की जानकारी लेकर उन्हें अवगत कराने का कहा। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन और ट्रस्ट के अध्यक्ष वीएस कोकजे ने उनका शॉल श्रीफल भेंटकर सम्मान किया। महाजन और ट्रस्टियों से काफी देर तक वे चर्चा करते रहें। मंदिर में होने वाले लादूनाथ उत्सव और रामनवमी आयोजन की जानकारी भी उन्होंने ली। संजय नामजोशी ने बताया कि गडकरी कई बार मंदिर आ चुके हैं। उनके पिता ने माधवनाथ महाराज से दीक्षा ली थी। माधवनाथ महाराज की समाधि स्थल पर दर्शन करने के बाद उन्होंने नाश्ता किया और उज्जैन निकल गए।

प्रदेश में बने विश्व का सबसे बड़ा एग्जिबिशन सेंटर
केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी (Nitin Gadkari) गुरुवार को इंदौर में थे। स्थानीय उद्योगपतियों ने उनसे मुलाकात कर प्रदेश में विश्व स्तरीय एग्जिबिशन सेंटर खोलने की मांग की। ग्लोबल फोरम फॉर इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट के बैनर तले हुई मुलाकात में नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) को बताया गया कि जिस प्रकार दुबई ने ऑयल की इकॉनामी को छोड़कर इंडस्ट्री मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस और एक्सपोर्ट के साथ पर्यटन को बढ़ावा दिया है। उसी प्रकार इंदौर, पीथमपुर, देवास, रतलाम और झाबुआ बड़ा औद्योगिक क्षेत्र हैं, यदि यहां एक विश्व स्तरीय एग्जिबिशन सेंटर बने तो उससे उद्योगों को काफी फायदा मिलेगा। नया निवेश भी आएगा। दिल्ली-मुंबई कॉरिडोर तैयार होने पर भी मप्र में सेंटर शुरू करने से फायदा मिलेगा। सेंटर बनने से नए उद्योग भी आने की संभावना बनेगी, रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। अध्यक्ष अध्यक्ष दीपक भंडारी, सचिव असीम जोशी, ओम प्रकाश दुबे, ललित जोशी, नरेश मुंद्रे, रविंद्र पुजारी, संजय गोविंल, गुलशन सिंह एवं आनंद रायकवार ने गडकरी का स्वागत किया।