scriptno to pornograms अश्लीलता के खिलाफ युवाओं का अनोखा अभियान | Unique campaign against pornography | Patrika News

no to pornograms अश्लीलता के खिलाफ युवाओं का अनोखा अभियान

locationइंदौरPublished: Jul 11, 2021 03:01:03 pm

Submitted by:

deepak deewan

– सोशल मीडिया और वेबसीरीज के अश्लील कंटेट को बैन करने की मांग

Unique campaign against pornography

Unique campaign against pornography

इंदौर. सोशल मीडिया और वेबसीरिज के माध्यम से लोगों को अश्लीलता परोसी जा रही है। इससे रेप और छेड़छाड़ के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। अश्लील कंटेट से युवाओं और बच्चों की मानसिकता पर विपरीत असर पड़ रहा है। इसके खिलाफ शहर के युवाओं ने मैदान संभाला है। अश्लील कंटेंट पर प्रतिबंध लगाने के लिए युवाओं को ही जरिया बनाया जा रहा है।
छतरपुर में दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के छः लोगों की मौत, मच गया कोहराम

समाधान सोसायटी संस्था ने मेघदूत गार्डन, विजयनगर से ‘नो टू पोर्नोग्राम अभियान शुरू किया है। युवाओं की टीम यहां से गुजरने वाले युवाओं से बात करती है। सोशल मीडिया और वेबसीरिज के अश्लील कंटेंट पर प्रतिबंध लगाने के लिए उनका समर्थन लिया जाता है। एक बोर्ड पर उनके हस्ताक्षर लिए जाते हैं। कॉपी पर नोट भी लिखाया जाता है। इसके अलावा वीडियो और ऑडियो मैसेज भी रिकॉर्ड करते हैं।
Jyotiraditya Scindia Love Story प्रियदर्शिनी को देखते ही हो गए फ़िदा पर मां पहले ही ले चुकीं थीं ये फैसला

नयन आनंद, वंश वर्मा, दर्शन कौशिक, प्रिंस जैन, संस्कृति श्रीवास्तव, आर्ची और इनके साथियों द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान 8 दिन से चला रहा है। अब इसे अलग-अलग क्षेत्रों में भी चलाया जाएगा। वंश ने बताया, हर दिन सुबह 6 से 8 के बीच हम स्थान पर पहुंच जाते हैं। अब तक 500 से ज्यादा लोगों ने हस्ताक्षर करके इस अभियान को समर्थन दिया है। सोशल मीडिया पेज और वेबसाइट पर भी अभियान चल रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो