इंदौरPublished: Nov 12, 2022 09:25:33 pm
Shailendra Sharma
गुजरात से आई जज की बेटी ने गर्लफ्रेंड को दूसरी लड़की के साथ देख थाने में जमकर मचाया हंगामा...लगाया प्यार में धोखा देने का आरोप..
इंदौर. पति-पत्नी और वो या फिर बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड के बीच किसी तीसरे के आने से रिश्ता टूटने के बारे में आपने अक्सर सुना और देखा होगा लेकिन इंदौर में इससे उलट दो लड़कियों की लव स्टोरी में एक तीसरी लड़की की एंट्री होने पर हंगामा हो गया। मामला शहर के विजय नगर इलाके का है जहां लड़कियों की लेस्बियन लव स्टोरी का अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां एक लड़की के प्यार में पागल लड़की जब गुजरात से इंदौर पहुंची तो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ देख उसने हंगामा खड़ा कर दिया। गुजरात से आई लड़की जज की बेटी बताई जा रही है जिसका आरोप है कि दूसरी लड़की ने उसे प्यार में धोखा दिया है और उसके साथ रिलेशन में रहने के बाद अब वो दूसरी लड़की के साथ संबंध बना रही है।