scriptतीन नंबर से निकलेगी उषा ठाकुर की मातृशक्ति कावड़ यात्रा, शामिल होने वाली महिलाओं को दिलाए जाएंंगे ये संकल्प | Usha Thakur's matra - shakti Kavad Yatra will come out from number 3 | Patrika News
इंदौर

तीन नंबर से निकलेगी उषा ठाकुर की मातृशक्ति कावड़ यात्रा, शामिल होने वाली महिलाओं को दिलाए जाएंंगे ये संकल्प

राजबाड़ा से शुरू होकर पहुंचेगी इंद्रेश्वर महादेव मंदिर

इंदौरAug 08, 2019 / 06:12 pm

रीना शर्मा

इंदौर. 3 नंबर क्षेत्र में महिलाओं को जागृत करने के उद्देश्य से विधायक उषा ठाकुर ने मातृशक्ति कावड़ यात्रा निकालना शुरू की थी। ठाकुर अब महू की विधायक हैं, लेकिन कावड़ यात्रा निकलना जारी रहेगी। उसमें ठाकुर के शहरी क्षेत्र के समर्थक भी शामिल होंगे।
कट्टर हिंदूवादी छवि वाली विधायक उषा ठाकुर जब एक नंबर का प्रतिनिधित्व करती थीं तब क्षेत्र में महिलाओं की कावड़ यात्रा शुरू की थी। विद्याधाम और बाणगंगा से यात्राएं शुरू होती थीं, जिसका बड़ा गणपति पर संगम होता था तो भूतेश्वर में जलाभिषेक। हालांकि बाद में राजनीतिक कारणों की वजह से यात्रा में बदलाव कर दिया गया। उनके समर्थक एमआईसी सदस्य संतोष गौर अपने क्षेत्र में निकालते हैं। बाद में जब ठाकुर तीन नंबर अध्यक्ष बनीं तब यहां भी यात्रा शुरू कर दी। इस बार वह महू से विधायक हैं। तीन नंबर छूटने के बावजूद यात्रा जारी रहेगी।
इसकी कमान कट्टर समर्थक व पार्षद रत्नेश बागड़ी ने हाथ में ले रखी है। 12 अगस्त को राजबाड़ा पर लोकमाता अहिल्या के दर्शन करके शुरू होंगे। इसके पीछे का तर्क ये है कि मां अहिल्या ने तीर्थ स्थानों पर कावड़ यात्रियों के लिए धर्मशालाएं बनवाई थीं। मां अहिल्या की प्रतिमा से महिलाओं विभिन्न नदियों का जल लेकर उनके द्वारा बनवाए गए इंद्रेश्वर महादेव मंदिर में अभिषेक कराया जाएगा।
यात्रा में विधायक ठाकुर के साथ तीन नंबर तो ठीक शहर भर के समर्थक भी शामिल होंगे। बकायदा इसको लिए न्योते के साथ में विशेष आग्रह भी किया जा रहा है। यात्रा में शामिल होने वाली महिलाओं को चार संकल्प दिलाए जाएंगे जिसमें घरों के बाहर स्वास्तिक का चिन्ह बनाना, घर में तुलसी लगाकर घी का दीपक लगाना, सूर्योदय व सूर्यास्त पर शंख का उद्घोष, घर के बड़ों का आदर और पानी बचाव प्रमुख हैं।

Home / Indore / तीन नंबर से निकलेगी उषा ठाकुर की मातृशक्ति कावड़ यात्रा, शामिल होने वाली महिलाओं को दिलाए जाएंंगे ये संकल्प

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो