इंदौरPublished: Sep 13, 2023 06:18:39 pm
Manish Gite
छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक की 350वीं वर्षगांठ पर बोले योगी आदित्यनाथ...।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को इंदौर में थे। वे इंदौर में आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक की 350वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। योगी ने अपने चिरपरिचित अंदाज में कहा कि कुछ लोगों को राम-कृष्ण की परंपरा अच्छी नहीं लगती है। शिवाजी और गुरु गोबिंद सिंह जी का सम्मान अच्छा नहीं लगता है। विदेशी आक्रांताओं को अपना आका मानने वालों के लिए भारत में कोई जगह नहीं है।