scriptकोरोना: बिल्कुल न हों परेशान, अब घर-घर पहुंचाये जाएंगे ‘फल’, पिलाया जाएगा ‘काढ़ा’ | Vegetable market will be opened again in indor | Patrika News

कोरोना: बिल्कुल न हों परेशान, अब घर-घर पहुंचाये जाएंगे ‘फल’, पिलाया जाएगा ‘काढ़ा’

locationइंदौरPublished: Apr 27, 2020 03:19:38 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

शुरू होगी सब्जियों और फलों की सप्लाई, पिलाया जाएगा काढ़ा…..

photo6141206774447974821.jpg

Vegetable market

इंदौर। पूरे मध्यप्रदेश में कोरोना का कहर जारी है। जिसमें सबसे पहले नंबर पर इंदौर शहर बना हुआ है। इन सबके बीच इंदौर वासियों के लिए खुशी की खबर ये है कि अब यहां पर लोगों को फल और सब्जियों की होम डिलीवरी की जाएगी। लोगों के घरों पर ही इसको पहुंचाया जाएगा। जानकारी के लिए बना दें कि कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि तीन-चार दिन में लोगों सब्जियां मिलने लगेंगी। साथ ही साथ शहर के जो भी कंटेनमेंट एरिया हैं, वहां पर आयुष डॉक्टर घर-घर जाकर आर्युवेदिक दवाइयां और काढ़ा उपलब्ध कारएंगे जिससे लोगों की इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत को मजबूत किया जा सके।

fruitveg.jpeg

घर-घर पहुंचाये जाएं फल

बहुत दिनों से सिर्फ आलू और प्याज से काम चलाने वाले इंदौरवासियों को अब सब्जी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। अब एक बार फिर से सभी सब्जी मंडिया खोली जाएंगी और किराना के साथ ही सब्जियों की होम डिलीवरी की जाएगी। इतना ही नहीं तीन चार दिनों में किराना के साथ ही सब्जियां लोगों के घरों तक पहुंचने लगेंगी और उसके बाद फलों को भी घर-घर पहुंचाया जाएगा।

fruits.jpg

सप्लाई पर थी रोक

जानकारी के लिए बता दें कि शहर में कोरोना के कहर को देखते हुए सब्जियों और फलों की सप्लाई पर रोक लगा दी गई थी। लेकिन अब मंडियों से सब्जियां पहले किराना व्यापारियों तक पहुंचेंगी। उसके बाद शहर के व्यापारी इन सब्जियों और फलों को थैलियों में पैक करके आपको घरों कर इसे पहुंचाएंगे। सब्जियों की सप्लाई के बाद फलों की सप्लाई भी शुरू कर दी जाएगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो