script

viral video : राह चलते लोगों पर सैनेटाइज का केमिकल उड़ा रहे दोनों कर्मचारी पर ​गिरी गाज

locationइंदौरPublished: Jun 03, 2020 06:27:08 pm

Submitted by:

KRISHNAKANT SHUKLA

मामले में एक कर्मचारी को नौकरी से निकाल दिया गया है वहीं दूसरे कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया गया है।

viral video : राह चलते लोगों पर सैनेटाइज का केमिकल उड़ा रहे दोनों कर्मचारी पर ​गिरी गाज

viral video : राह चलते लोगों पर सैनेटाइज का केमिकल उड़ा रहे दोनों कर्मचारी पर ​गिरी गाज

इंदौर। नगर निगम इंदौर के दो कर्मचारियों द्वारा राह चलते लोगों पर सैनेटाइज का केमिकल उड़ाया जा रहा था। दो दिन ये यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा था। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद नगर निगम इंदौर के दोनो कर्मचारियों पर गाज गिर गई। मामले में एक कर्मचारी को नौकरी से निकाल दिया गया है वहीं दूसरे कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया गया है। निगम अधिकारयों के अनुसार मामले में दैनिक वेतनभोगी अविनाश की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं वहीं पूनम नामक कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया गया है।

यह है मामला
मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा था। वीडियो में इंदौर नगर निगम के दो कर्मचारी टैंकर के उपर बैठे थे और राह चलते हुए लोगों पर सैनेटाइज का केमिकल उड़ा रहे थे। इतना ही नहीं इंदौर नगर निगम के दोनों कर्मचारी रास्ते में आ रही महिलओं को निशाना बनाया और सैनेटाइज का केमिकल महिलओं पर उड़ाते रहे। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद दोनों कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई।

राहगीरों ने वीडियो बनाया
बताया जा रहा इंदौर के नेहरू नगर के रोड नंबर 9 पर सोमवार को टैंकर से केमिकल का छिड़काव किया जा रहा था। टैंकर पर निगम के दो राह चलते लोगों केमिकल डाल रहे थे। वही से गुजरने वाले राहगीरों ने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

ट्रेंडिंग वीडियो