script10वीं बार ‘डक’ : जिस मैदान पर विराट ने 211 बनाकर न्यूजीलैंड को किया था ‘बेदम’, वहां आज खाता भी नहीं खोल पाए | virat kohli out for 0 ten times in test cricket | Patrika News

10वीं बार ‘डक’ : जिस मैदान पर विराट ने 211 बनाकर न्यूजीलैंड को किया था ‘बेदम’, वहां आज खाता भी नहीं खोल पाए

locationइंदौरPublished: Nov 15, 2019 04:11:44 pm

दूसरी ही गेंद पर एलबीडब्लयू होकर पैवेलियन लौटे
भारत की जमीं पर तीन बार शून्य पर हुए हैं आऊट

Virat Kohli Test Debut as a captain

Virat Kohli

इंदौर. भारत-बांग्लादेश के बीच इंदौर के होलकर स्टेडियम में चल रहे टेस्ट मैच में शुक्रवार को फैंस को बड़ी निराशा हाथ लगी। भारतीय कप्तान विराट खोली बिना खाता खोले दूसरी ही गेंद पर आऊट होकर पैवेलियन लौट गए। होलकर स्टेडियम पर 8 से 11 अक्टूबर तक खेले गए सबसे पहले टेस्ट मैच में विराट कोहली ने न्यूजीलैंड को दिन में तारे दिखा दिए थ। उन्होंने यहां दोहरा शतक (211) ठोंक दिया था, लेकिन बांग्लादेश के सामने वे खाता भी नहीं खोल पाए।
must read : Ind vs Ban दूसरा दिन : मयंक अग्रवाल ने ठोंका दोहरा शतक, भारत की मजबूत लीड

10वीं बार ‘डक’ : जिस मैदान पर विराट ने 211 बनाकर न्यूजीलैंड को किया था ‘बेदम’, वहां आज खाता भी नहीं खोल पाए
विराट कोहली चेतेश्वर पुजारा के आऊट होने के बाद क्रीज पर आए थे। पहली डॉट बॉल खेलने के बाद अबू जायेद की दूसरी गेंद तेजी से अंदर आई और पैड से टकरा गई। बांग्लादेश ने जोरदार अपील की, लेकिन ग्राउंड अंपायर ने आऊट देने से इनकार कर दिया। बांग्लादेशी कप्तान मोमिनुल हक विराट कोहली के विकेट की अहमियत जानते थे तो उन्होंने डीआरएस लेने में देरी नहीं की। स्क्रीन पर रिप्ले में साफ नजर आया कि बॉल ऑफ स्टंप के बाहर पिच होकर अंदर जाते हुए लेग स्टंप से टकरा रही है। कोहली का पिछला पैर भी बचाव नहीं कर पाया और थर्ड अंपायर ने बिना देरी किए आऊट दे दिया। इसके बाद स्टेडियम में सन्नाटा छा गया।
must read : विराट का इशारा, दीवाने फैंस ने जोर से किया चीयर और तीन बॉल में दनादन गिर गए 3 विकेट

10वीं बार ‘डक’ : जिस मैदान पर विराट ने 211 बनाकर न्यूजीलैंड को किया था ‘बेदम’, वहां आज खाता भी नहीं खोल पाए
विराट ऐसे हुए शिकार

31 वर्षीय विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 10वीं बार 0 पर आऊट हुए हैं। आउट होने का तरीका भी अलग-अलग ही रहा। छह बार उनका कैच लपका गया। तीन बार एलबीडब्ल्यू हुए हुए तो एक बार क्लीन बोल्ड हो गए। भारत की जमीं पर विराट कोहली तीसरी बार शून्य पर आउट हुए है। 2017 में सबसे पहली बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पुणे टेस्ट में वह खाता भी नहीं खोल पाए थे। फिर उसी साल कोलकाता टेस्ट में श्रीलंका के सुरंगा लकमल के खिलाफ भी उन्हें ऐसी ही मायूसी हाथ लगी थी। अब 2019 में खेले जा रहे इस टेस्ट मैच में बांग्लादेश के खिलाफ भी विराट डक हुए। इसी के साथ विराट बतौर कप्तान छठी बार बिना खाता खोले आउट हुए। उन्होंने कपिल देव की बराबरी भी कर ली। मंसूर अली खान पटौदी (सात) और महेंद्र सिंह धोनी (आठ) लिस्ट में सबसे आगे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो