scriptसोनी के करीबी दोस्त ने कहा – मुंबई में हैं जीतू की एक और पत्नी, किसी महिला के संपर्क में होने की जानकारी भी दी | wanted jitu soni 's Friend said - Jeetu has another wife in Mumbai | Patrika News

सोनी के करीबी दोस्त ने कहा – मुंबई में हैं जीतू की एक और पत्नी, किसी महिला के संपर्क में होने की जानकारी भी दी

locationइंदौरPublished: Dec 05, 2019 03:02:22 pm

सोनी के साथ निखिल कोठारी, आनंद यादव और राजेश जैन के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज
 

सोनी के करीबी दोस्त ने कहा - मुंबई में हैं जीतू की एक और पत्नी, किसी महिला के संपर्क में होने की जानकारी भी दी

सोनी के करीबी दोस्त ने कहा – मुंबई में हैं जीतू की एक और पत्नी, किसी महिला के संपर्क में होने की जानकारी भी दी

इंदौर. पुलिस, प्रशासन की कार्रवाई के बाद से ही लगातार जीतू सोनी के खिलाफ मामले सामने आ रहे हैं। हाल ही पता चला है कि भाजपा पार्षद मनोज मिश्रा ने 25 लाख रुपए के लिए धमकाने का केस दर्ज कराया है। वहीं जब्त दस्तावेजों में पूर्व कांग्रेस महासचिव इंदर प्रजापत के नाम की रजिस्ट्री भी मिली है।
लसूडिय़ा पुलिस के अनुसार कंस्ट्रक्शन कारोबारी मो. अली उस्मानी निवासी मदीना नगर की शिकायत पर जीतू सोनी, कारोबारी निखिल कोठारी और आनंद यादव पर फिरौती के लिए धमकाने और जान से मारने की धमकी देने का केस भी दर्ज किया है।
सोनी के करीबी दोस्त ने कहा - मुंबई में हैं जीतू की एक और पत्नी, किसी महिला के संपर्क में होने की जानकारी भी दी
पूछताछ में दोस्त ने बताया- मुंबई में भी है जीतू की एक और पत्नी

पलासिया पुलिस ने सोनी के साथ रहने वाले उसके करीबी दोस्त को पूछताछ के लिए थाने बुलाया। उसने पुलिस को बताया कि जीतू के मुंबई में होने की संभावना है। उसकी वहां एक पत्नी और है। वह एक अन्य महिला के भी संपर्क में है। जिस दोस्त ने ये जानकारी दी, उसने भी माय होम में काम करने वाली एक युवती को लिव इन रिलेशनशिप में रखा हुआ है। पुलिस ने उस युवती को भी पूछताछ के लिए बुलाया और बयान लिए।
सोनी के करीबी दोस्त ने कहा - मुंबई में हैं जीतू की एक और पत्नी, किसी महिला के संपर्क में होने की जानकारी भी दी
होटल बेस्ट वेस्टर्न के अवैध निर्माण पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

साउथ तुकोगंज स्थित होटल बेस्ट वेस्टर्न में पुलिस पहुंची। यहां ठहरे लोगों से होटल खाली करवाने के लिए कहा। यहां अवैध निर्माण को लेकर निगम के नोटिस पर गुरुवार को हाई कोर्ट में सुनवाई होगी। बुधवार को होटल प्रबंधन ने नोटिस को लेकर कोर्ट में अर्जी दायर की तो महज तीन घंटे में निगम ने जवाब पेश कर दिया। निगम ने इसके साथ मौके के फोटो भी पेश किए हैं, जिसमें यह बताया है कि एक बेसमेंट में पब, दूसरे में कैफेटेरिया सहित हर मंजिल पर ब?े पैमाने पर अवैध निर्माण किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो